अंतरराष्ट्रीय
कांगो में बाढ़ और भूस्खलन, मरने वालों की संख्या बढ़कर 203 हुई
07-May-2023 9:16 AM

@DDNewslive
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में बाढ़ और भूस्खलन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है.
यहां के दक्षिण किवु प्रांत के कालेहे क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं.
भूस्खलन से दो गांवों में घर तबाह हो गए. कांगो के डॉक्टर और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे ने कहा कि उन्होंने मदद के लिए एक मेडिकल टीम भेजी है.
दो दिन पहले पड़ोसी देश रवांडा में आई बाढ़ में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि बाढ़, बदलते जलवायु परिवर्तन का उदाहरण हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे