अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के लिए ब्रिटेन पहुंचीं
05-May-2023 10:35 PM
अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के लिए ब्रिटेन पहुंचीं

लंदन, 5 मई। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले महाराजा चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को लंदन पहुंचीं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचने पर मूर्ति ने जिल बाइडन का स्वागत किया। जिल के साथ उनकी पोती फिनेगन बाइडन भी आई हैं और वह भी राज्याभिषेक समारोह में शिरकत करेंगी।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की खबर के अनुसार बाइडन और मूर्ति के बीच निजी वार्ता हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राज्याभिषेक समारोह में शरीक नहीं होंगे। (भाषा)

 

क्लिक करें और देखें वीडियो : सुनील का सवाल: राजा-रानी कब तक ढोएं, ब्रिटेन गणतंत्र क्यों न बने?

 

क्लिक करें और देखें वीडियो : सुनील का सवाल: राजा-रानी कब तक ढोएं, ब्रिटेन गणतंत्र क्यों न बने?


अन्य पोस्ट