अंतरराष्ट्रीय

यूएस पिट्सबर्ग में गोलीबारी, छह घायल
29-Oct-2022 11:42 AM
यूएस पिट्सबर्ग में गोलीबारी, छह घायल

(Xinhua/Yang Chenglin/IANS)


वाशिंगटन, 29 अक्टूबर | अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में एक चर्च के बाहर हुई गोली बारी में छह लोगों घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर की है।


पुलिस ने कहा कि सभी शव यात्रा पर जा रहे थे। गोलीबारी में एक पीड़ित की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को कम गंभीर चोटें आई हैं।

पिट्सबर्ग पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने ट्वीट किया कि "ब्राइटन रोड के 3700 ब्लॉक के क्षेत्र में कई गोलियां चलाई गईं।"

संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

गन वायलेंस आर्काइव के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक पूरे अमेरिका में गोलीबारी से 36,600 से अधिक मौतें हुई हैं। (आईएएनएस)|


अन्य पोस्ट