अंतरराष्ट्रीय

दक्षिणी विस्कॉन्सिन के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत: पुलिस
22-Oct-2022 10:54 AM
दक्षिणी विस्कॉन्सिन के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत: पुलिस

विस्कॉन्सिन (अमेरिका), 22 अक्टूबर। अमेरिका में हार्टलैंड के विस्कॉन्सिन गांव में शुक्रवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पहले सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई थी लेकिन यह सही संख्या छह है।

पुलिस ने बताया कि चार मंजिला अपार्टमेंट परिसर में आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

हार्टलैंड के पुलिस प्रमुख टोरिन मिस्को ने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस विभाग के कईं कर्मियों ने इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। (एपी)


अन्य पोस्ट