अंतरराष्ट्रीय
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे को एक कार्यक्रम में गोली मारी गयी, अस्पताल में भर्ती
08-Jul-2022 9:31 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तोक्यो, 8 जुलाई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलायी गयी। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एनएचके ने बताया कि आबे जब जमीन पर गिरे तो उनका खून बह रहा था और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने नारा इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनी। आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी कथित तौर पर उन पर यह हमला किया गया। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


