अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
14-Dec-2021 11:51 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जकर्ता, 14 दिसम्बर | इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भूकंप में सुनामी की लहरें पैदा करने की क्षमता है।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 10.20 बजे आया, जिसका केंद्र पूर्वी फ्लोर्स जिले के लारंटुका उप-जिले से 113 किमी उत्तर पूर्व में और समुद्र के नीचे 10 किमी की उथली जगह पर था।
नुकसान या हताहतों की अभी जानकारी सामने नहीं आई है।(आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे