अंतरराष्ट्रीय
जापान : मछली पकड़ने वाली नौका के रूसी जहाज से टकराने से 3 की मौत
26-May-2021 12:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टोक्यो, 26 मई | यहां होक्काइडो के उत्तरी द्वीप पर बुधवार को एक रूसी जहाज के जापानी मछली पकड़ने वाली नौका से टकराने के बाद चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। क्योडो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि 9.7 टन के केकड़े-मछली पकड़ने वाली नाव में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे, जब यह 662 टन के रूसी एएमयूआर जहाज से टकराया और पलट गया।
क्योडो ने कहा कि एक बचाव अभियान में सभी पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक 64 वर्षीय मुख्य अभियंता और चालक दल के दो सदस्यों की बाद में मौत की पुष्टि हुई और एक अन्य सदस्य घायल हो गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना होक्काइडो पर मोनबेट्सु पोर्ट से लगभग 23 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में सुबह करीब 6 बजे हुई।
जापान कोस्ट गार्ड घटना की वजह की जांच कर रहा है।(आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


