सामान्य ज्ञान
रातारगुल का वर्षावन मीठे पानी वाला है। यह बांग्लादेश के सिलहट इलाके में फैला हुआ है, लेकिन बहुत पर्यटकों के कारण यहां की खूबसूरती को खतरा पैदा हो रहा है। रातारगुल बांग्लादेश का इकलौता वर्षावन है। हरियाली और जैव विविधता से भरपूर। यहां हाल के दिनों में कई पर्यटक आने लगे हैं। यह बांग्लादेश का वन्यजीव अभयारण्य भी है।
यहां के एक हिस्से में अलग अलग तरह के सरिसृप रहते हैं। इनमें सांप की कई प्रजातियां भी शामिल हैं। इसके अलावा मेंढकों और गिरगिटों की भी कई प्रजातियां यहां देखी जा सकती हैं। मीठा पानी होने के कारण यहां कई तरह की मछलियां भी मिलती हैं और यहां रहने वाले लोगों की आजीविका इसी से जुड़ी है, मछली पकड़ के बेचना। इन वर्षावनों में कई तरह के बंदर भी पाए जाते हैं। इन जंगलों में नमी और छाया में रहने वाले खूब पौधे पनपते हैं, जिनका इस्तेमाल करना यहां के रहवासी भी खूब जानते हैं। यहां आने का इकलौता साधन सिर्फ नावें हैं और इनमें बैठ कई पर्यटक सुंदर दृश्यों का नजारा लेते हैं। करीब 150 नाविक इसी काम में लगे हुए हैं। बस इन इलाकों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नाव में बैठे बच्चों सहित बड़ों के लिए भी। इस क्षेत्र में सरकार ने निगरानी के लिए रातारगुल जंगल के बीचोंबीच बड़ा टावर बनाया है जिससे पूरे जंगल पर नजर रखी जा सकती है।


