सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 18 मार्च
18-Mar-2021 12:27 PM
हर दिन हॉट सीट 18 मार्च

1. भारतीय निर्यात में फरवरी 2014 में कितने फीसदी की कमी दर्ज की गई है?
(अ) 2.91 प्रतिशत (ब) 3.67 प्रतिशत (स) 3.89 प्रतिशत (द) 4.17 प्रतिशत 
2. मालदीव, श्रीलंका एवं भारत के मध्य समुद्री सुरक्षा सहयोग पर तीसरी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय बैठक कहां संपन्न हुई? 
(अ)कोलंबो (ब) नई दिल्ली (स) माले (द)इनमें से कोई नहीं
3. बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने लड़कियों के लिए ‘न्यू इंडिया आशा किरण’(New India Asha Kiran) नामक विशेष बीमा योजना की घोषणा की है। यह बीमा योजना किस से संबंधित है?
(अ) कृषि बीमा योजना (ब) जीवन बीमा योजना (स) वाहन बीमा योजना (द) स्वास्थ्य बीमा योजना
4. हाल ही में इब्राहीम महलाब ने किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है?
(अ) सीरिया (ब) लीबिया (स) ईजिप्ट (द) इटली
5. 27 फरवरी 2014 को केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहां पर देश का पहला डाकघर बचत बैंक एटीएम का उद्घाटन किया? 
(अ) मुंबई (ब) चेन्नई (स) तिरुवनंतपुरम (द)दिल्ली
6. किस पेट्रोलियम कंपनी ने स्पीड नामक एक उच्च गुणवत्ता वाले पेट्रोल को बाजार में उतार है?
(अ) भारत पेट्रोलियम (ब) इंडियन ऑयल (स) हिंदुस्तान पेट्रोलियम (द) शेल
7. पेट्रोलियम से प्राप्त होने वाला मोम है?
(अ) कार्नोबा मोम (ब) जोजोबा मोम  (स) पैराफिन मोम (द) मधुमक्खी का मोम
8. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना 1870 में निम्न में से किस स्थान पर लगाया गया?
(अ) ट्रंकुवार (ब) बालीगंज (स) लखनऊ (द) सीरामपुर
9. भारत में अधिकांश कागज कारखानें पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित होने का कारण है?
(अ) कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में प्राप्ति (ब) कोलकाता की विशाल जनसंख्या द्वारा देश के सबसे बड़े कागज बाजार की उपलब्धता (स) रानीगंज एवं झरिया से शक्ति के साधन के रूप में कोयले की प्राप्ति (द) उपर्युक्त सभी
10. वर्ष 1970 में राष्ट्रपति ने किसकी अध्यक्षता में राज्यपाल का राज्य मंत्रिमंडल के साथ संबंध निश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया?
(अ) बी. विश्वनाथन (ब) एम.एम. धवन (स) वी. गोपाला रेड्डी (द) भगवान सहाय
11. भारत के किस राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने का संवैधानिक प्रावधान है?
(अ)पंजाब (ब)नागालैंड (स) पश्चिम बंगाल (द) जम्मू-कश्मीर
12. चंडीगढ़ संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को क्या कहा जाता है?
(अ) आयुक्त (ब) मुख्य आयुक्त (स) प्रशासक (द) मुख्य प्रशासक
13. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?
(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल
14. प्रस्तावना का विचार निम्रलिखित में से किस देश के संविधान से लिया गया है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.ए.)(ब)कनाडा (स)ब्रिटेन (द) फ्रांस
15. प्रस्तावना किसी अधिनियम के मुख्य आदर्शों एवं आकांक्षाओं का उल्लेख करती है, किसका कथन है?
(अ) प्रो. जेनिंग्स (ब) न्यायाधिपति श्री सुब्बाराव (स) हृीलर (द)उपरोक्त में से कोई नहीं  
16. लाल चेर के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) एलारा (ब) कारिकाल (स) शेनगुट्टवन (द) नेदुन जेरल आदन
17. तमिल का गौरवगं्रथ जीवन चिंतामणि किससे संबंधित है?
(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) हिंदू (द) ईसाई
18. संविधान में मूल अधिकारों से संबंधित उपबन्धों को समाविष्ट करने का उद्देश्य?
(अ)मनुष्यों द्वारा संचालित सरकार की स्थापना करना है (ब)एक विधि शासित सरकार की स्थापना करना है (स) अ और ब दोनों (द) इनमें से कोई नहीं 
19. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया क्या होता है?
(अ) मैग्नीशियम कार्बोनेट (ब) सोडियम बाइकार्बोनेट (स) कैल्शियम कार्बोनेट (द) मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड
20. विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) जिनेवा (ब) प्राग (स) म्यूनिख (द) लंदन
21. वर्षा के बाद इंद्रधनुष के निर्माण का कारण क्या है?
(अ) प्रकाश का प्रकीर्णन (ब) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन व प्रकीर्णन (स) प्रकाश का अपवर्तन, पूर्ण आंतरिक परार्वतन और विक्षेपण (द) प्रकाश का परावर्तन
22. भारत में संघ राज्यों का प्रशासन होता है?
(अ) राष्ट्रपति द्वारा (ब) उपराज्यपाल द्वारा (स) गृहमंत्री द्वारा (द) प्रशासक द्वारा
23. संघ शासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता है?
(अ) संसद (ब) लोकसभा (स) राज्यसभा (द) राष्ट्रपति अध्यादेश द्वारा
24. भारत के किस एकमात्र संघ राज्य क्षेत्र का अपना उच्च न्यायालय है?
(अ)  पाण्डिचेरी (ब) लक्षद्वीप (स) चंडीगढ़ (द) दिल्ली
25. वर्तमान समय में भारत के किस संघ राज्य क्षेत्र में विधानसभा तथा मंत्रिपरिषद के गठन का प्रावधान है?
(अ) दिल्ली एवं पांडिचेरी (ब) दिल्ली एवं चंडीगढ़ (स) लक्षद्वीप एवं पांडिचेरी (द) लक्षद्वीप एवं चंडीगढ़
26. हाल ही में भारत सरकार ने किस समुदाय को (केंद्र कोटा) ओबीसी मे शामिल करने की मंजूरी दी?
(अ) मीणा समुदाय (ब) जाट समुदाय (स)गुर्जर समुदाय (द) कायस्थ समुदाय 

सही जवाब- 1.(ब)3.67 प्रतिशत, 2.(ब)नई दिल्ली, 3.(द) स्वास्थ्य बीमा योजना, 4.(स) ईजिप्ट, 5.(ब) चेन्नई, 6.(अ)भारत पेट्रोलियम, 7.(स) पैराफिन मोम, 8.(ब) बालीगंज, 9.(द) उपर्युक्त सभी, 10.(द) भगवान सहाय, 11.(द) जम्मू-कश्मीर, 12.(ब) मुख्य आयुक्त, 13.(द) लोथल, 14.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.ए.), 15.(ब) न्यायाधिपति श्री सुब्बाराव, 16.(अ) एलारा, 17.(अ) जैन, 18.(ब)एक विधि शासित सरकार की स्थापना करना है, 19.(द) मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड, 20.(अ) जिनेवा, 21.(स)  प्रकाश का अपवर्तन, पूर्ण आंतरिक परार्वतन और विक्षेपण, 22.(अ)राष्ट्रपति द्वारा, 23.(अ)संसद, 24.(द)दिल्ली, 25.(अ) दिल्ली एवं पांडिचेरी, 26.(ब) जाट समुदाय।
 


अन्य पोस्ट