सामान्य ज्ञान

अजरबैजान
02-Mar-2021 12:12 PM
अजरबैजान

अजऱबैजान , कॉकेशस के पूर्वी भाग में एक गणराज्य है, पूर्वी यूरोप और एशिया के मध्य में बसा हुआ। भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। इसके सीमांत देश हैं-अर्मेनिया, जॉर्जिया, रूस, ईरान, तुर्की, और इसका तटीय भाग कैस्पियन सागर से लगता हुआ है। यह 1991 तक भूतपूर्व सोवियत संघ का भाग था।
अजऱबैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और वर्ष 2001 से काउंसिल का सदस्य है। अधिकांश जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है, और यह देश इस्लामी सम्मेलन संघ का सदस्य राष्ट्र भी है। यह देश धीरे-धीरे औपचारिक लेकिन सत्तावादी लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है।
अजऱबैजान नाम के उद्गम को लेकर कई प्रकार की अवधारणाएंं हैं। सबसे प्रचलित प्रमेय यह है की यह नाम अट्रोपटन शब्द से निकला है। अट्रोपट फ़ारसी अकामीनाईड राजवंश के समय में एक क्षत्रप था, जिसे सिकंदर महान ने आक्रमण करके परास्त किया और अट्रोपटन को स्वाधीनता मिली। उस समय यह क्षेत्र मीदिया अट्रोपाटिया या अट्रोपाटीन के नाम से जाना जाता था। इस नाम की मूल उत्पत्ति की जड़ें प्राचीन ईरानी पंथ, पारसी धर्म में मानी जाती हैं। 
 


अन्य पोस्ट