सामान्य ज्ञान
शिलांग पठार
16-Feb-2021 12:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शिलांग पठार, पूर्वी मेघालय राज्य, पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। यह एक लहरदार पठार और पहाड़ी समूह का उच्चतम भाग है, जिसने मेघालय के ज्यादातर हिस्सों को अपने में समाविष्टï कर रखा है।
इस पठार के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी किनारे क्रमश: गारो, खासी और जैंतिया पहाड़ी के नाम से पुकारे जाते हैं और मूलत: प्राचीन चट्टानों से बना है। इसमें कोयला व लौह अयस्क के भंडार है और यहां पर चूना पत्थर की खुदाई की जाती है। शिलांग शहर से 5 किमी दक्षिण में स्थित शिलांग चोटी सबसे ऊंची चोटी (1हजार 961 मीटर) है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


