सामान्य ज्ञान

क्या है सूर्य किरण IX
10-Feb-2021 12:46 PM
क्या है सूर्य किरण  IX

सूर्य किरण  IX  भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास का नौवा संस्करण है।  भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ के  नवमें संस्करण का 8 फरवरी 2016 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुभारम्भ हुआ। इस दौरान दोनों देशों के जवान आपदा प्रबंधन, आतंकवाद विरोधी विषयों की जानकारी लेंगे और अपने  अनुभवों को साझा करेंगे। सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं पर्वतीय क्षेत्रों में लड़े जाने वाले जंगल युद्ध तथा आतंकवाद विरोधी सैन्य आपरेशन के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी।
सूर्य किरण नामक इस अभ्यास श्रृंखला का आयोजन नेपाल और भारत में बारी-बारी से वर्ष में दो बार होता है। भारत और नेपाल की सेनाओं के मध्य पहला सूर्य किरण संयुक्त सैन्य  अभ्यास मिजोरम में में 2011 में शुरू किया गया था।
 


अन्य पोस्ट