सामान्य ज्ञान
मुंबई में 1 फरवरी, 2014 से देश की पहली मोनो रेल शुरू हो गई है। अभी मोनो रेल का पहला चरण शुरू किया गया है। यह मोनो रेल मुंबई मोनोरेल चेंबूर से वडाला के बीच शुरू की गई है। यह दूरी 8.3 किलोमीटर है।
शुरुआत में मोनो रेल सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलाई जाएगी। एक महीने के बाद दूसरी शिफ्ट में मोनो रेल शुरू की जाएगी। उसके बाद ही इसे लोकल सेवा की तरह सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक चलाया जाएगा। शुरुआत में हर 15 मिनट पर मोनो रेल चलेगी। आगे चलकर इसे 9 मिनट में कर दिया जाएगा। इसका किराया कम से कम 5 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 11 रुपये होगा। नीले , हरे और गुलाबी रंगी की होगी यह मोनो रेल।
एक मोनो रेल में चार कोच हैं जो 600 यात्रियों के लिए काफी हैं। चेंबूर से वडाला के बीच यह 6 स्टेशनों पर रुकेगी। शुरुआत में मुंबई में चार मोनो रेल चलाई जाएंगी। सरकारी अवकाश के दिन भी मोनो रेल चलेगी। लेकिन इसमें महिलाओं के लिए अलग डिब्बे नहीं होंगे। मोनो रेल की स्पीड 30 से 80 प्रति किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।


