सामान्य ज्ञान

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार कब से दिए जा रहे हैं?
19-Jan-2021 12:34 PM
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार कब से दिए जा रहे हैं?

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार  सालाना पुरस्कारों में से एक है, जो भारतीय बच्चों को उनकी वीरता के लिए प्रदान किए जाते हैं।  भारत सरकार और भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ये पुरस्कार प्रदान करते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष  1957 में की गई थी। 
ये पुरस्कार अब पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं-
1. भारत पुरस्कार (शुरुआत-1987)
2.  संजय चोपड़ा अवार्ड (शुरुआत-1978)
3. गीता चोपड़ा पुरस्कार (शुरुआत-1978)
4. बापू गायधनी पुरस्कार (शुरुआत-1988)
5. सामान्य राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (शुरुआत-1957) 
ये पुरस्कार 6-18 तक की आयु के बच्चों को उनकी बहादुरी के लिए प्रदान किए जाते हैं।  पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार भी शामिल है । प्रत्येक बच्चे को भी इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना के तहत आईसीसीडब्ल्यू के प्रायोजन कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, अपने या अपने स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।   चिकित्सा, इंजीनियरिंग में कुछ सीटें उनके लिए आरक्षित हैं।  इन बच्चों को वीरता पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर नई दिल्ली में प्रदान किए जाते हैं। ये बच्चे गणतंत्र दिवस की परेड का भी हिस्सा होते हैं। 
 


अन्य पोस्ट