सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 20 दिसंबर
20-Dec-2020 1:00 PM
हर दिन हॉट सीट 20 दिसंबर

1. चंद्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक दूसरे की बात को नहीं सुन सकते, क्योंकि?
(अ) चंद्रमा पर उनके कान काम करना बंद कर देते हैं (ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है (स) चंद्रमा पर वे विशेष प्रकार के अंतरिक्ष सूट पहने रहते हैं (द) चंद्रमा पर ध्वनि बहुत मंद गति से चलती है
2. जब लाल, नीले तथा हरे प्रकाश का पुंज एक स्थान पर पड़ता है, तब प्रकाश का रंग हो जाता है?
(अ) बैंगनी (ब) लाल (स) पीला (द) सफेद
3. पानी के अंदर वायु का बुलबुला किस तरह से कार्य करता है?
(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) समतल-उत्तल लेंस (द)इनमें से कोई नहीं
4. विद्युत यंत्रों के बेकेलाइट का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि वह है?
(अ) थर्मोप्लास्टिक (ब) ऊष्मा का सुचालक (स) विद्युत का सुचालक (द) विद्युत का कुचालक
5. एशियाई मत्स्य उत्पादक देशों मेें प्रथम स्थान किस देश का है?
(अ) भारत (ब) बांग्लादेश (स) चीन (द) जापान
6. भारत में किस प्रकार के रासायनिक उर्वरक की खपत सर्वाधिक है?
(अ)नाइट्रोजनी (ब) फॉस्फेटिक (स) पोटैशिक (द) तीनों के बराबर
7. किस प्रकार के उर्वरकों की पूर्ति के लिए भारत पूर्णत: आयातों पर निर्भर करता है?
(अ) नाइट्रोजनी (ब) फॉस्फेटिक (स) पोटैशिक (द) उक्त सभी
8. उत्तर भारत में औरंगजेब के विरूद्घ प्रथम संगठित विद्रोह निम्र में से किसके द्वारा किया गया?
(अ) सतनामियों के द्वारा (ब) जाटों के द्वारा (स) बुंदेलों के द्वारा (द) मराठों के द्वारा 
9. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन सा था?
(अ) शहना-ए-पील (ब) मीर बक्शी (स) वजीर (द) सवाहेनिगर
10. भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) निर्वाचन आयोग
11. राज्यसभा के गठन में प्रक्रिया, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे?
(अ) आयरिश गणतंत्र (ब) कनाडा (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया
12. जल संरक्षण की निम्नलिखित में से कौनसी पद्धति का प्रचलन भारत के बहुत से भागों में हैं?
(अ) वर्षा जल संचय (ब) नहर (स) तालाब (द) ट्यूब वेल
13. निम्नलिखित में से क्या एक देश का नाम है?
(अ) दलासी (ब) पोर्तुगीस (स) फ्रेंच (द) जार्जिया
14. बड़े बांध का विरोध किया जाता है, क्योंकि इससे?
(अ) जनसंख्या के विस्थापन की समस्या उत्पन्न होती है (ब) प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है (स) अत्यधिक धनराशि व्यय करनी पड़ती है (द) इससे अब विशेष लाभ नहीं रह गया है  
15. संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना निम्नलिखित में से किस तिथि को प्रारंभ की गई?
(अ) 1 अप्रैल, 2001 (ब) 31 दिसंबर, 2000 (स) 25 सितंबर, 2001 (द) 31 मार्च, 2000 को
16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
17. देश में आर्थिक दक्षता बढ़ाने के लिए कारोबारी संगठनों के भक्षक और मिलीभगत पूर्ण व्यवहार से रक्षा करने और कारोबारी संगठनों के हित के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से किस आयोग की रचना की गई?
(अ) ज्ञान आयोग (ब) कृषक आयोग (स) प्रशासनिक सुधार आयोग (द) प्रतियोगिता आयोग
18. यशद लेपन में लोहे की यशद लेपित नालीदार चादरों के लेपन के लिए निम्नलिखित में से किस धातु का प्रयोग किया जाता है?
(अ) टिन (ब) क्रोमियम (स) आयरन (द) जिंक
19. अटैक लाइन किस खेल से संबंधित है?
(अ) कबड्डïी (ब) खो-खो (स) फुटबाल (द) वॉलीबाल
20. बुद्घ के जीवन पर 55 पैनलों की भित्ति वाली एक प्राचीन गुफा की खोज की गई है?
(अ) सांची में (ब) बोधगया में (स) मुस्तंग, नेपाल में (द) ल्हासा, तिब्बत में
21. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
22. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा कितने दिन में पूरी करता है?
(अ) 59 दिन (ब) 66 दिन (स) 72 दिन (द) 88 दिन
23. भारत में कार्य संचालन में राष्ट्रपति की सहायता कौन करता है?
(अ) उपराष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) मंत्रिपरिषद (द) राष्टï्रपति सचिवालय
24. दादर और नागर हवेली भारत में शामिल होने से पूर्व किसके उपनिवेश थे?
(अ) श्रीलंका (ब) पुर्तगाल के (स) बर्मा (द) भूटान
25. सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल किया गया?
(अ) 33 वें संविधान संशोधन (ब) 34 वें संविधान संशोधन (स) 35 वें संविधान संशोधन (द) 36 वें संविधान संशोधन
26. बैटरी के प्रचालन का मूल सिद्धांत क्या है?
(अ) अम्ल आधारित अंतक्रिया (ब) डायालाइसिस (स) विद्युत अपघट्य (द) उपापचयन
27. निम्नलिखित में कौन सा कण बच जाता है, जब हाइड्रोजन परमाणु अपने इलेक्ट्रॉन को खो देता है? 
(अ) एक एल्फा कण (ब) एक न्यूट्रॉन (स) एक प्रोटॉन (द) एक बीटा कण  
---
सही जवाब- 1.(ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है, 2.(द) सफेद, 3.(अ) अवतल लेंस, 4.(द)विद्युत का कुचालक, 5.(स) चीन, 6.(अ)नाइट्रोजनी, 7.(स) पोटैशिक, 8.(ब) जाटों के द्वारा, 9.(ब) मीर बक्शी, 10.(स)सर्वोच्च न्यायालय, 11.(अ)आयरिश गणतंत्र, 12.(स) तालाब, 13.(द) जार्जिया, 14.(ब)प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है,15.(स)25 सितंबर, 2001, 16.(स) अमोनिया, 17.(द)प्रतियोगिता आयोग, 18.(द) जिंक, 19.(द) वॉलीबाल, 20.(स) मुस्तंग, नेपाल में, 21.(ब)डायोप्टर, 22.(द) 88 दिन, 23.(स)मंत्रिपरिषद, 24.(ब)पुर्तगाल के, 25.(द) 36 वें संविधान संशोधन, 26.(स) विद्युत अपघट्य, 27.(स) एक प्रोटॉन।
-----


अन्य पोस्ट