सामान्य ज्ञान

अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात संगठन
20-Dec-2020 12:50 PM
अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात संगठन

अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात संगठन (IATA) एक अंतरराष्ट्रीय वायुसेवाओं का उद्योग व्यापार समूह है, जिसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थित है।  इस संगठन का उद्देश्य है वायुसेवा उद्योग की सेवा और बढ़ावा देना। यह संगठन 230 वायुसेवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात का 93 प्रतिशत भाग है। इस संगठन के महानिदेशक हैं जियोवानी बिसिग्नानी। वर्तमान में यह संगठन 150 से अधिक देशों में व्याप्त है और इसके विश्वव्यापी 101 कार्यालय हैं।

IATA की स्थापना अप्रैल, 1945, में हवाना, क्यूबा में हुई थी। यह अंतरराष्ट्रीय  वायु ट्रैफिक संगठन का उत्तराधिकारी है, जिसकी स्थापना 1919 में हेग में हुई थी। इसी वर्ष विश्व की प्रथम अनुसूचित विमान सेवा का आरंभ हुआ था। स्थापना के समय IATA में 31 राष्टï्रोंं से 57 सदस्य थे। इनमें से अधिकांश यूरोप और उत्तरी अमरीका से थे। आज इसके 240 से अधिक सदस्य हैं, जो कि विश्व के 140 से अधिक राष्टï्रों से हैं।


अन्य पोस्ट