सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 19 दिसंबर
19-Dec-2020 12:47 PM
हर दिन हॉट सीट 19 दिसंबर

1. दिसंबर 2015  में अमेरिका के किस शहर में 900 स्कूलों पर आतंकी खतरे को देखते हुए छुट्टी दे दी गई?
(अ) लॉस एंजिल्स (ब) फ्लोरिडा (स) जूनो (द) न्यूयार्क 
2. उत्तरप्रदेश में आए नए अध्यादेश के बाद दलित अब किसको भूमि बेच सकेंगे?
(अ) दलित को (ब) गैर दलित को (स) राज्य सरकार को (द) बेचने पर पाबंदी 
3. कालेधन पर लगाम के लिए नए साल से किसमें होगा परिवर्तन?
(अ) बैंक के खातों में (ब) आधार कार्ड में (स) पैन कार्ड में (द) उक्त सभी में 
4. डब्ल्यूटीओ की बैठक में विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा कौन सा है?
(अ) आईटी (ब) कृषि (स) उद्योग (द) व्यापार
5. भारत का पहला शौर्य मिशन किस वर्ष के लिए प्रस्तावित है?
(अ) 2017 (ब) 2018 (स) 2019 (द) 2020
6. दिल्ली और एनसीआर में डीजल की बड़ी गाडिय़ों पर जिसने रोक लगाई?
(अ)राष्ट्रपति (ब) सुप्रीम कोर्ट (स) दिल्ली सरकार (द) केंद्र सरकार 
7. देश भर की यूनिवर्सिटी में निम्नलिखित में से किसके प्रदूषण पर पढ़ाई होगी? 
(अ) डीजल गाडिय़ों के (ब) उद्योगों के (स) सडक़ों के (द) पटाखों के  
8. हाल ही में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर किसे घोषित किया गया है?
(अ) महेंद्र सिंह धोनी (ब)अश्विन (स)विराट कोहली (द) अजिंकया रहाणे
9. चीन में आयोजित 14वीं शंघाई सहयोग संगठन बैठक में किसने भारत की ओर से भाग लिया?
(अ) जनरल वीके सिंह (ब) सुषमा स्वराज (स) मनोहर पर्रिकर (द) इनमें से कोई नहीं 
10. निम्नलिखित में से किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया?
(अ) वीरेन्द्र सिंह (ब) एके जैन (स) अखिलेश मिश्रा (द) इनमें से कोई नहीं 
11. वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी जिसने हिंदी एवं तेलगु भाषाओं में अपनी मोबाइल वेबसाइट आरंभ की?
(अ)अमेजान (ब)येप मी (स) स्नैपडील डॉटकॉम (द) माई डील
12. कंप्यूटर में किसी शब्द की लंबाई किसमें मापते हैं?
(अ) बाइट (ब) बिट (स) मीटर (द) मिमी
13. आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर में किस पद्धति का उपयोग किया जाता है?
(अ) द्विआधारी अंक पद्धति (ब) दशमलव अंक पद्धति (स) अनुरूप गणना पद्धति (द) इनमें कोई नहीं
14. वैसे नाभिक जिनमें न्यूट्रॉनों की संख्या समान, परंतु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न हो, कहलाते हैं?
(अ) समइलेक्ट्रॉनिक (ब) समभारिक (स) समस्थानिक (द) समन्यूट्रॉनिक
15. जब सर्वोच्च न्यायालय किसी व्यक्ति अथवा संस्था को उसके दायित्व के निर्वहन हेतु लेख जारी करता है तो उसे कहते हैं?
(अ) उत्प्रेषण लेख (ब) परमादेश (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
16. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेन्सिंग प्रणाली का आधार था?
(अ) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948 (ब) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956  (स) समाजवादी नमूने के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव (द) उद्योग अधिनियम 1951
17. संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी स्वर्ण उत्खनन खान होम स्टेक निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) नेवादा (ब) अलास्का (स) दक्षिण डकोटा (द) टेनेसी
18. कनाडा की सडबरी खान से निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
19. आइस हॉकी का खेल परिसर क्या कहलाता है?
(अ) एरीना (ब) रिंक (स) मैट (द) ग्रीन्स
20. किस खेल का खेल परिसर डायमण्ड कहलाता है?
(अ) हैण्डबॉल (ब) सॉफ्टबॉल (स) कार्फबॉल (द) बेसबॉल
21. मच्छर क्वाइल में प्रयोग होने वाला पाइरेथ्रिन प्राप्त होता है?
(अ) एक कवक से (ब) एक बीजीय पौधे से (स) एक कीट से (द) एक जीवाणु से
22. हेरोइन निम्नलिखित में से किससे प्राप्त होता है?
(अ) सुपारी से (ब) भारतीय भाग से (स) अफीम पोस्ता से (द) तंबाकू से 
23. निम्नलिखित में से कौन मानव निर्मित धान्य है?
(अ) बौना गेहूं (ब) संकर मक्का (स) ट्रिटीकेल (द) सोयाबीन
24. भारत में विदेशी निवेश सम्वर्धन बोर्ड निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बद्घ होकर कार्य कर रहा है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) विदेश मंत्रालय (स) वाणिज्य मंत्रालय (द) वित्त मंत्रालय
25. कुनैन के अतिरिक्त निम्नलिखित में से कौन सा एक शाकीय औषधि मलेरिया के उपचार के लिए प्रयोग की जाती है? 
(अ) आर्टीचर (ब) ग्लेस (स) ल्यूटीविट (द) सिनेरेरिया
26. पीलिया किस बीमारी का प्रतीक है?
(अ) वृक्क की बीमारी का (ब) यकृत की बीमारी का (स) अग्न्याशय की बीमारी का (द) थायराइड की बीमारी का
27. भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्रों में जाड़े की ऋतु में वर्षा किस कारण से होती है?
(अ)संवहन धाराओं के कारण (ब)जाड़ों में निम्न दबाव के कारण (स) लौटते हुए मानसून के कारण (द) स्थानीय वायु व्यवस्था के कारण
28. जनवरी 2016 में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे?
(अ) फ्रांस (ब) रूस (स) अमेरीका (द) श्रीलंका 

सही जवाब- 1.(अ) लॉस एंजिल्स, 2.(ब) गैर दलित को, 3.(स) पैन कार्ड, 4.(ब)कृषि, 5.(स) 2019, 6.(ब) सुप्रीम कोर्ट, 7.(द) पटाखों के, 8.(ब)अश्विन, 9.(अ)जनरल वीके सिंह, 10.(ब)एके जैन, 11.(स) स्नैपडील डॉटकॉम, 12.(ब) बिट, 13.(अ) द्विआधारी अंक पद्धति,14.(द)समन्यूट्रॉनिक 15.(ब) परमादेश, 16.(द) उद्योग अधिनियम 1951, 17.(स) दक्षिण डकोटा, 18.(द) इनमें से सभी, 19.(ब) रिंक, 20.(द) बेसबॉल, 21.(ब) एक बीजीय पौधे से, 22.(स) अफीम पोस्ता से, 23.(स)ट्रिटीकेल, 24.(द)वित्त मंत्रालय, 25.(अ)आर्टीचर, 26.(ब) यकृत की बीमारी का, 27.(ब) जाड़ों में निम्न दबाव के कारण, 28. (अ) फ्रांस। 
 

 


अन्य पोस्ट