सामान्य ज्ञान
ग्यालजिंग एक नगर है, जिसे गेजिंग भी कहा जाता है। यह दक्षिणी-पश्चिमी सिक्किम राज्य यानी उत्तर भारत का एक नगर है।
यह नगर उत्तरी भारत के सिक्किम राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में स्थित। गेजिंग रांगित नदी के ठीक पश्चिम में राथोंग-कालेत सम्मिलन पर अवस्थित है। इस नगर में एक अस्पताल, एक विश्राम भवन, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक छोटी पनबिजली परियोजना है।
अश्वसेन
अश्वसेन सर्पराज तक्षक का पुत्र जिसका आधा शरीर पांडवों द्वारा खांडव वन में आग लगाने के कारण जल गया था। मूसलाधार वर्षा करके इंद्र ने इसके प्राण तो बचा लिए किंतु इसकी माता जल मरी। इसी का बदला लेने के लिए यह महाभारत युद्घ में कर्ण के बाण पर आसीन हो गया। परंतु पहले प्रहार में श्रीकृष्ण की सावधानी से अर्जुन बच गए और दुबारा कर्ण ने अश्वसेन आसीन बाण को चलाना अस्वीकार कर दिया। बाद में यह अर्जुन के हाथों मारा गया।


