सामान्य ज्ञान

राजमहल
19-Dec-2020 12:42 PM
राजमहल

राजमहल एक ऐतिहासिक नगर है, जो झारखंड राज्य, पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। यह गंगा नदी के पश्चिम में स्थित है। यह नगर राजमहल पहाडिय़ों में हैं, जो गंगा नदी से 190 किमी उत्तर-दक्षिण में लगभग दुमका तक फैली हैं। ये 567 मीटर तक ऊंची उठती हैं और यहां पर सोरिया पहाडिय़ा लोगों का वास है। घाटियों में संथाल जनजाति द्वारा खेती की जाती है।
बंगाल के सूबेदार मु$गल सेनापति मानसिंह ने तेलियागढ़ दर्रे और गंगा नदी पर सामरिक नियंत्रण के लिए 1995-1596 में इस जगह को अपनी राजधानी के रुप में चुना.। 1608 में बंगाल की राजधानी डक्का वर्तमान ढाका) स्थानांतरित हो गई, लेकिन अस्थायी तौर पर 1639 से 1660 के बीच राजमहल ने अपनी प्रशासनिक स्थिति को वापस हासिल कर लिया। नगर में ऐतिहासिक महत्त्व की अकबर मस्जिद (निर्माण-लगभग 1600 ई.) और बंगाल के नवाब मीर $कासिम का महल है। 
 

विभिन्न राज्यों की राजभाषा
भारत का संविधान 22 भाषाओं को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देता है जो पूरे देश में बोली जाती हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त भारत का संविधान 21 अन्य भाषाओं को मान्यता प्रदान करता है। विभिन्न राज्यों की राजभाषा इस प्रकार है-
भाषा    राज्य की राजभाषा
असमी  असम
बंगाली त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल
बोडो  असम
डोगरी जम्मू व कश्मीर
गुजराती  दादरा व नागरहवेली, दमन व  दीव, गुजरात
कन्नड़ कर्नाटक
कश्मीरी जम्मू-कश्मीर
कोंकणी गोवा
मलयालम केरल, लक्षद्वीप व पुदुचेरी
मैथिली बिहार
मणिपुरी मणिपुर
मराठी महाराष्ट्र
नेपाली सिक्किम
उडिय़ा ओडि़शा
पंजाबी पंजाब व चंडीगढ
संस्कृत यह किसी राज्य की भाषा नहीं है
संथाली छोटा नागपुर पठार के संथालों की भाषा (किसी राज्य की राजभाषा नहीं)
सिंधी सिंधी समुदाय की  भाषा
तमिल तमिलनाडु व पुदुचेरी
तेलुगू आंध्र प्रदेश
उर्दू  जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, आंध्र- उत्तरप्रदेश

अन्य पोस्ट