सामान्य ज्ञान
काराकोरम
05-Nov-2020 11:04 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
काराकोरम पर पृथ्वी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 स्थित है साथ ही यह भारत, पाकिस्तान और चीन की सीमा पर बर्फीली चोटियों की एक श्रृंखला बनाती हैं। वैज्ञानिकों ने हिमालय के काराकोरम क्षेत्र के अपने अध्ययन में पता लगाया है कि इस क्षेत्र के ग्लेशियर स्थिर हैं और विस्तारित हो रहे हैं जबकि शेष विश्व के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वैज्ञानिकों की इस टीम ने कहा की इस क्षेत्र में बर्फबारी घटने की बजाय बढ़ती जा रही है। अपने अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस स्थिरता के लिए एक स्पष्टीकरण का पता लगाया हैं और कहा की सम्पूर्ण हिमालय भर में वर्षा की मात्र बढ़ती जा रही है।
अधिकांश नमी गर्मी में गिरती हैं, काराकोरम को छोडक़र वह क्षेत्र जहां सदैव बर्फ हावी रहती है। इस अध्ययन की सूचना डिस्कवरी न्यूज़ पर 13 अक्टूबर 2014 को प्रसारित की गईं थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


