सामान्य ज्ञान
मानसबल झील
02-Nov-2020 12:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मानसबल झील, जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर से 30 किमी दूर झेलम घाटी पर स्थित है। इस झील का नाम प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर के नाम पर है।
मानसबल शब्द मानसरोवर से लिया गया है। यह झील समुद्री तल से 1500 किमी की ऊंचार्ई पर स्थित है। इस झील की लम्बाई 5 किमी और चौड़ाई 1 किमी है। मानसबल कश्मीर की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मीठे पानी की झील है, जो चारों ओर से पहाडिय़ों से घिरी है।
यह झील गर्मियों में कमल के फूलों तथा सर्दियों में प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है। मानसबल झील के उत्तरी और पूर्वी किनारे पर छोटे-छोटे झरने हैं। इस झील पर नूरजहां द्वारा निर्मित एक मुग़ल गार्डन (जोरवा या जोरगा) है जो बहुत ख़ूबसूरत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


