सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 22 अगस्त
22-Aug-2020 12:23 PM
हर दिन हॉट सीट  22 अगस्त

1. भारत का किस देश के साथ रॉफेल लड़ाकू जेट विमानों के लिए अनुबंध है?
(अ) अमेरिका (ब) जर्मनी (स) फ्रांस (द) इटली 
2. किस सॉफ्टवेयर कंपनी ने भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत पहल के लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की है?
(अ) विप्रो (ब) टीसीएस (स) गुगल (द) इंफोसिस 
3. दिल्ली हवाई अड्डे पर क्वेरेंटाइन एवं आइसोलेशन स्वास्थ्य केंद्र किस रोग की जांच के लिए आरंभ किया गया है?
(अ) इबोला वायरस जनित रोग (ब) एचआईवी (स) एच-1 एन-1 (द) इनमें से कोई नहीं
4. फैराडे का नियम निम्न में से किससे संबंधित है?
(अ) विद्युत अपघटन से (ब) गैसों के दाब से (स) विद्युत विच्छेदन से (द) विद्युत प्रसार से
5. शुष्क सेल (बैटरी) में निम्नलिखित में से किनका विद्युत अपघट्यों के रूप में प्रयोग होता है?
(अ) अमोनिया क्लोराइड और जिंक क्लोराइड (ब) सोडियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड (स) मैग्नीशियम क्लोराइड और जिंक क्लोराइड (द) अमोनियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड
6. माइकल एंजेलो वायरस क्या होता  है?
(अ) कैंसर का उत्तरदायी वायरस (ब) कैंसर से बचाव करने वाला वायरस (स) चूहों में फैलने वाला वायरस (द) एक कंप्यूटर वायरस
7. ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) कैल्शियम ऑक्सी क्लोराइड (ब) सोडियम बाइ कार्बोनेट (स) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (द) कैल्शियम कार्बोनेट
8. डॉक्टर, चित्रकार, शिल्पकार आदि के द्वारा उपयोग किए जाने वाले कैल्शियम सल्फेट का लोकप्रिय नाम क्या है?
(अ) लाइम ऑफ सोडा (ब) पोटैशिमय परमैंगनेट (स) जिप्सम (द) प्लास्टर ऑफ पेरिस
9. फतेहपुर की निम्नलिखित में से कौन सी इमारत अकबर का ख्वाब कहलाती थी?
(अ) ताजमहल (ब) बुलंद दरवाजा (स) इबादत खाना (द) इनमें से कोई नहीं
10. जब शिवाजी का जन्म हुआ था, उस समय कौन मुगल सम्राट की गद्दी पर कौन बैठा?
(अ) अकबर (ब) औरंगजेब (स) शाहजहां (द) जहांगीर
11. न्यूयॉर्क स्थित अंतर्राष्ट्रीय यॉकी का संबंध किस खेल से है?
(अ) लॉन टेनिस (ब) मुक्केबाजी (स) कुश्ती (द) बेसबॉल
12. लंदन स्थित वेम्बले स्टेडियम निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) डर्बी घुड़दौड़ (स) फुटबॉल (द) लॉन टेनिस
13. हमारे देश के किस क्षेत्र में अच्छी ऊन वाली भेड़ें पायी जाती हैं?
(अ) उत्तर-पश्चिमी (ब) पूर्वी (स) पश्चिमी (द) पश्चिमी-दक्षिणी
14. क्रोमाइट का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक में होता है। सर्वाधिक थोरियम किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) उड़ीसा (स) महाराष्ट्र (द) केरल
15. समुद्रमंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक वृक्ष जिसे देववृक्ष भी कहा जाता है, किस नाम से जाना जाता हैै?
(अ) गुलमोहर (ब) अमलतास (स) गुड़हल (द) पारिजात
16. पानीपत में हुई लड़ाइयों में से कितनी लड़ाइयां मुख्य रूप से प्रसिद्ध हुई हैं, जिन्होंने भारत के इतिहास की दिशा ही बदल दी है?
(अ) दो लड़ाइयां (ब) तीन लड़ाइयां (स) चार लड़ाइयां (द) इनमें से कोई नहीं 
17. हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री जो भारतीय थल सेना के लिए भारी वाहनों का निर्माण करती है, कहां पर स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) बंगलौर (स) आवडी (द) हैदराबाद
18. मिग विमानों के निर्माण में सर्वाधिक संबंधित कौन सा क्षेत्र है?
(अ) नासिक (ब) बंगलौर (स) कोरापुट (द) कानपुर
19. ऋग्वेद में उल्लेखित नदियों में से कौन सी नदी तिरोहित हो गई है?
(अ) गंगा (ब) सरस्वती (स) सिंधु (द) यमुना
20. इतिहासकार डी.एस. त्रिवेदी के अनुसार निम्नलिखित  में से कौन सा स्थान आर्यों का मूल निवास माना गया है?
(अ) मुल्तान के निकट देविकानंद प्रदेश (ब) गांधार प्रदेश (स) कश्मीर (द) पंजाब
21. ड्रानिंगमोड लैण्ड निम्र में से किस प्रदेश का भाग है?
(अ) उत्तरी धु्रव प्रदेश  (ब) ग्रीनलैण्ड (स) आइसलैण्ड (द) दक्षिणी धु्रव प्रदेश
22. क्रिकेट खेल के लिए चर्चित शारजाह कहां स्थित है?
(अ) सऊदी अरब में (ब) संयुक्त अरब अमीरात में (स) दुबई में (द) ईरान में
23. फेयरवेल केप निम्नलिखित में से किस देश का सबसे दक्षिणी बिंदु है?
(अ)इंग्लैण्ड (ब) फिनलैण्ड (स) न्यूजीलैण्ड (द) दक्षिण अफ्रीका
24. विश्व के सबसे छोट देश का क्षेत्रफल मात्र 0. 44 वर्ग किमी है, यह देश कहां स्थित है?
(अ) केरेबियन सागर में (ब) भूमध्य सागर में (स) दक्षिणी प्रशांत महासागर में (द) यूरोप में 
25. किस पंचाग को भारत का राष्टï्रीय संवत् का दर्जा दिया गया है?
(अ) शक संवत् (ब) विक्रम संवत् (स) दोनों ही संवत् (द) इनमें से कोई नहीं
26. पंचशील शब्द मुख्य रूप से किस धर्म के आचार-विचारों के लिए इस्तेमाल किया जाता है ?
(अ) बौद्ध (ब)जैन (स)सिख (द) पारसी
27. विश्व बैंक के नवीनतम अध्ययन के अनुसार निम्नलिखित में से किस देश की साक्षरता दर निम्नतम है?
(अ) बांग्लादेश (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) भारत
28. संसद की कार्यवाही सूची में प्रथम विषय होता है?
(अ) शून्य काल (ब) प्रश्न काल (स) ध्यानाकर्षण प्रस्ताव (द) स्थगन प्रस्ताव
---
सही जवाब- 1.(स) फ्रांस, 2.(ब) टीसीएस, 3.(अ) इबोला वायरस जनित रोग, 4.(अ)विद्युत अपघटन से, 5.(अ) अमोनिया क्लोराइड और जिंक क्लोराइड, 6.(द) एक कंप्यूटर वायरस, 7.(अ) कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड, 8.(द)प्लास्टर ऑफ पेरिस, 9.(स) इबादत खाना, 10.(द) जहांगीर, 11.(ब) मुक्केबाजी, 12.(स) फुटबॉल, 13.(अ) उत्तर-पश्चिमी, 14.(द)केरल,15.(द)पारिजात, 16.(ब)तीन लड़ाइयां, 17.(स) आवडी, 18.(स) कोरापुट, 19.(ब)सरस्वती, 20.(अ) मुल्तान के निकट देविकानंद प्रदेश, 21.(द) दक्षिणी धु्रव प्रदेश, 22.(ब) संयुक्त अरब अमीरात में, 23.(स) न्यूजीलैण्ड, 24.(द) यूरोप में, 25.(अ)शक संवत्, 26.(अ)बौद्ध, 27.(अ) बांग्लादेश, 28.(ब)प्रश्न काल।


अन्य पोस्ट