सामान्य ज्ञान

कदमत द्वीप समूह
29-Jul-2020 12:50 PM
कदमत द्वीप समूह

लक्षद्वीप भारत की मुख्यभूमि से लगभग 400 कि.मी. दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में है। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप है, किन्तु सिफऱ् 7 द्वीपों पर ही जनजीवन है। भारतीय पयर्टक 6 द्वीपों पर जा सकते है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवक 2 द्वीप, अगत्ती व बंगाराम पर ही जाने की अनुमति मिलती है। लक्षद्वीप के द्वीपों में कदमत द्वीप समूह शामिल है। 

कदमत द्वीप 8 कि.मी. लम्बा और 550 मीटर चौड़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल 3.20 वर्ग कि.मी. है। इसके पश्चिम के ख़ूबसूरत उथले लैगून वाटर स्पोर्ट्स के शौक़ीनों को बहुत प्रिय हैं। कदमत के पूर्व में एक संकरा लैगून है। यहां की मुख्य भाषा मलयालम है, लेकिन म्हाल और अंग्रेज़ी भी बोली जाती है। यहां का अधिकतम तापमान-32 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान- 27डिग्री से. होता है। यहां  पर औसत वार्षिक वर्षा-160 सेमी होती है। यहां के निवासी केरल के निवासियों से बहुत मिलते-जुलते हैं। यह द्वीप पर्यटकों का स्वर्ग है। मॉनसून के दौरान पानी के जहाज़ की सेवाएं बंद रहती हैं।


अन्य पोस्ट