सामान्य ज्ञान

भीतरगांव
24-Jul-2022 11:16 AM
भीतरगांव

भीतरगांव एक ऐतिहासिक स्थल है, जो उत्तरप्रदेश के कानपुर से लगभग 22 मील दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र अपने प्राचीन विष्णु मंदिर के कारण जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण गुप्तकाल में हुआ था। इस मंदिर को ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया है जिसके चारों ओर सीढिय़ां थीं। मंदिर के अंदर एक गर्भगृह है जिसमें भगवान विष्णु की मूर्ति है। मंदिर की भीतरी दीवारों पर भी कलाकृतियां अंकित हैं।  भीतरगांव का विष्णु मंदिर गुप्तकाल का अनुपम नमूना है।


अन्य पोस्ट