सामान्य ज्ञान
विजयनगर साम्राज्य
20-Jun-2022 10:37 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
विजयनगर साम्राज्य (1336-1646) मध्यकालीन दक्षिण भारत का एक साम्राज्य था। इसके राजाओं ने 310 वर्ष राज किया। इसका वास्तविक नाम कर्णाटक साम्राज्य था। इसकी स्थापना हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम नामक दो भाइयों ने की थी । ऐसा माना जाता है कि यह भाई पासी थे। पुर्तगाली इसे बिसनागा राज्य के नाम से जानते थे। इसका प्रतिद्वंदी मुस्लिम बहमनी सल्तनत था ।
इस राज्य की 1565 में भारी पराजय हुई और राजधानी विजयनगर को जला दिया गया। उसके पश्चात क्षीण रूप में यह और 80 वर्ष चला। राजधानी विजयनगर के अवशेष आधुनिक कर्नाटक राज्य में हम्पी शहर के निकट पाये गये हैं और यह एक विश्व विरासत स्थल है। पुरातात्विक खोज से इस साम्राज्य की शक्ति तथा धन-सम्पदा का पता चलता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


