सामान्य ज्ञान
क्रिस्टोफर कोलंबस
21-May-2022 9:19 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफऱ कोलंबस इटली के जीनो नगर का निवासी था। उसे बचपन से ही समुद्री यात्रा में रूचि थी। 14 वर्ष की आयु में उसने समुद्री यात्रा आरंभ की। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया। कोलंबस ने बचपन से ही भारत की समृद्धता के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था इसलिए उसने भारत का समुद्री मार्ग ढूंढने के लिए 3 अगस्त 1492 को तीन छोटे जहाज़ों के साथ अपनी यात्रा आरंभ की।
12 अक्तूबर 1492 को वह बहामा द्वीपों के सैन सिल्वाडोर पहुंच गया जो अमरीका में उसका पहला पड़ाव था किन्तु वह उसे भारत ही समझता रहा। कोलंबस को अपने जीवन के अंत तक इस वास्तविकता का ज्ञान न हो सका कि जिस भूमि पर उसने क़दम रखा है वह भारत नहीं बल्कि एक अलग दुनिया है। उसका देहान्त 20 मई सन 1506 को हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


