सामान्य ज्ञान

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन
24-Feb-2022 9:51 AM
राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन की स्थापना 1950 में देश के आंकड़ों संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने और राष्टï्रीय आय तथा अन्य संबंधित आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्वे करने के उद्देश्य से की गई थी। सर्वेक्षण संबंधी कार्य के सभी पहलुओं को एक ही एजेंसी के अंतर्गत रखने के लिए राष्टï्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन का गठन किया गया  जो प्रबंध परिषद् के नियंत्रण में रखा गया था। इसके अध्यक्ष गैर-सरकारी विशेषज्ञ थे और इसके पांच अन्य विशेषज्ञ सदस्य भी थे। राष्टï्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इस संगठन की गतिविधियों की देखरेख व निगरानी करते हैं।

 इसके चार डिवीजन हैं- 1. सर्वे डिजाइन और अनुसंधान विभाग, 2. क्षेत्रीय कार्य विभाग 3. डाटा प्रोसेसिंग विभाग और 4. समन्वय और प्रकाशन विभाग। सर्वे, डिजाइन और अनुसंधान विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है और इसके क्षेत्रीय कार्य विभाग का मुख्यालय दिल्ली में है। इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, कोलकाता, नागपुर, बंगलौर, जयपुर और गुवाहाटी में है। इनके अलावा देश भर में इसके 48 क्षेत्रीय और 117 उपक्षेत्रीय कार्यालय हैं। डाटा प्रोसेसिंग (आंकड़ा प्रसंस्करण) विभाग का मुख्यालय कोलकाता है। यह दिल्ली, गिरडीह, नागपुर, कोलकाता, अहमदाबाद और बंगलौर स्थित अपने कार्यालयों के जरिए काम करता है। दिल्ली स्थित समन्वय और प्रकाशन विभाग महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सचिवालय के रूप में कार्य करता है।


अन्य पोस्ट