सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 2 फरवरी
02-Feb-2022 10:30 AM
  हर दिन हॉट सीट 2 फरवरी

1.भारत का दक्षिणतम द्वीप कौन सा है?

(अ) मध्य अंडमान (ब) दक्षिण अंडमान (स) ग्रेट निकोबार (द) कार निकोबार

2. लुजोन द्वीप निम्न में से किस देश से संबंधित है?

(अ) इंडोनेशिया से (ब) फिलीपींस से (स) मलेशिया से (द) थाईलैंड से

3. भारत में श्रीलंका के मध्य विवाद किस द्वीप को लेकर है?

(अ) पम्बन द्वीप (ब) कच्चा तिवु द्वीप (स) डेल्फ्ट द्वीप (द) रामेश्वरम द्वीप

4. बारेन आइलैण्ड कहां स्थित है?

(अ) इंडोनेशिया (ब) फिलीपीन्स (स) वेस्टइंडीज (द) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

5. मरुस्थलीय क्षेत्रों से पवन द्वारा उड़ाई गई रेत की बड़ी मात्रा के निक्षेपण से निर्मित स्थल रूप को क्या कहा जाता है, जिसका नामकरण फ्रांस के अलसस प्रांत में स्थित एक ग्राम के नाम से किया गया है?

(अ) प्लाया (ब) सैलिनास (स) बजाडा (द) लोयस

6. चंद्राकर बालू के टीलों को क्या कहते हैं?

(अ) बरखान (ब) ज्यूजेन (स) यारडांग (द) तटबंध

7. लैपीज किस क्षेत्र से संबंधित स्थलाकृति है?

(अ) रेगिस्तान (ब) पर्वतीय (स) मैदानी (द) कास्र्ट

8. चूना प्रदेश (कास्र्ट प्रदेश) में पाए जाने वाले कीप के आकार के गर्त को क्या कहते हैं?

(अ) विलय रंध्र (ब) घोल रंध्र (स) कंदराएं (द) बेसिन

9. कौन-सा सुल्तान अशोक स्तंभ को दिल्ली लाया था?

(क) अलाउद्दीन खिलजी (ख) मुहम्मद बिन तुगलक (ग) फीरोज तुगलक

10. भारतीय पुनर्जागरण का जनक किन्हें कहा जाता है?

(क) स्वामी विवेकानंद (ख) राजा राममोहन राय (ग) रामकृष्ण परमहंस

11. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से संबंधित है?

(क) अनुच्छेद 19 (ख) अनुच्छेद 16 (ग) अनुच्छेद 22

12. कोयलकारी जल विद्युत परियोजना किस राज्य में है?

(क) उत्तराखंड (ख) राजस्थान (ग) झारखंड

13. भारत की जनसंख्या वृद्धि के इतिहास में कौन-सा वर्ष ‘महाविभाजक का वर्ष’ कहलाता है?

(क) 1911 (ख) 1921 (ग) 1881

14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बायोगैस का प्रमुख घटक है?

(क) कार्बन डाइऑक्साइड (ख) हाइड्रोजन (ग) मिथेन

15. कंप्यूटर भाषा जावा के आविष्कारक कौन हैं?

(क) सन माइक्रोसिस्टम (ख) आईबीएम (ग) इनफोसिस

16. इंडोब्रह्मा के संबंध में निम्न में से कौन का कथन सही है?

(अ) यह एक पौराणिक नदी  है (ब) यह एक द्वीप है (स)यह एक पर्वत श्रेणी  है (द) यह एक झील है

17. दामोदर नदी कहां से निकलती है?

(अ) तिब्बत से (ब) छोटा नागपुर पठार से (स) नैनीताल के पास से (द) सोमेश्वर पहाड़ी से

18.  चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित हैं?

(अ) क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है (ब) चेन्नई के आसपास रेत ही रेत है (स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है (द) चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है

19. ग्रीष्मकाल में आने वाले तूफानों को निम्नलिखित में से किस राज्य में काल वैशाखी के नाम से जाना जाता है?

(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) पश्चिम बंगाल

20. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?

(अ) 12मील (ब) 24 मील (स) 11 मील (द) 200 मील

21. भारत का संलग्न क्षेत्र प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?

(अ) 12 मील (ब) 24 मील (स) 100 मील (द) 200 मील

22. डंकन पास किसके बीच स्थित है?

(अ) उत्तरी अंडमान एवं मध्य अंडमान (ब) दक्षिणी अंडमान एवं मध्य अंडमान (स) दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान (द) कार निकोबार एवं छोटा निकोबार

23. स्वेज नहर निम्न में से किसे जोड़ती है?

(अ) भूमध्य सागर को लाल सागर से (ब) भूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से (स) लाल सागर को हिंद महासागर से (द) भूमध्य सागर को हिंद महासागर से

24. निम्नलिखित देशों में से कौन सा एक प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोडऩे के लिए पनामा नहर के प्रतिद्वंद्वी के निर्माण के लिए योजना बना रहा है?

(अ) कोलंबिया (ब) कोस्टारिका (स) ग्वाटेमाला (द) निकारागुआ

25. जलडमरूमध्य कहलाता है?

(अ) दो सागरों को मिलाने वाली संकड़ी जलधारा (ब) दो समुद्रों के बीच पतली संकरी भूमि पड़ी (स) समुद्र एवं स्थल मिलन स्थल (द) इनमें से कोई नहीं

26. गे्रट चैनल किन दो देशों को अलग पृथक करता है?

(अ) श्रीलंका को भारत से (ब) लक्षद्वीप को मालद्वीव से (स) ग्रेट निकोबार को सुमात्रा से (द) ग्रेट निकोबार को जावा से

27. जैन ग्रंथों मेें  निम्नलिखित में से किस भाषा का प्रयोग किया गया है?

(अ) मागधी (ब) मैथिली (स) प्राकृत (द) संस्कृत

28. मौर्य युग में उत्तरांचल में कौन सा वंश शासन कर रहा था?

(अ) कुणिन्द (ब) पौरव  (स) कत्यूरी (द) परमार

29. किस संगीति ने संस्कृत को बौद्घ ग्रंथों के माध्यम के रूप में स्वीकार किया?

(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ

  ----------

सही जवाब-1.(स) ग्रेट निकोबार, 2.(ब) फिलीपींस से, 3.(ब) कच्चा तिवु द्वीप, 4.(द)अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 5.(द) लोयस, 6.(अ) बरखान, 7.(द) कास्र्ट, 8.(ब) घोल रंध्र, 9. फीरोज तुगलक, 10. राजा राममोहन राय, 11.अनुच्छेद 19, 12. झारखंड, 13. 1921 ई., 14.मिथेन, 15.सन माइक्रोसिस्टम  16.(अ)यह एक पौराणिक नदी है, 17.(ब) छोटा नागपुर पठार से, 18.(स)चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है, 19.(द) पश्चिम बंगाल, 20.(अ) 12मील, 21.(ब) 24 मील, 22.(स)दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान, 23.(अ) भूमध्य सागर को लाल सागर से, 24.(द)निकारागुआ, 25.(अ) दो सागरों को मिलाने वाली संकड़ी जलधारा, 26.(स) ग्रेट निकोबार को सुमात्रा से, 27.(स) प्राकृत, 28.(स) कत्यूरी,29.(द) चतुर्थ।


अन्य पोस्ट