सामान्य ज्ञान
बौद्ध अध्ययन का प्रमुख केन्द्र-ओदंतपुरी
01-Feb-2022 11:29 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ओदंतपुरी, भारत में प्राचीन समय में एक प्रसिद्घ बौद्घ अध्ययन केंद्र (विहार) था। उद्दंडपुरा के नाम से भी प्रचलित यह नगर बिहार राज्य के पटना जिले के वर्तमान बिहार शरीफ में स्थित था। इसकी स्थापना पाल वंश के पहले राजा गोपाल ने सातवीं शताब्दी में की थी। यह नि:संदेह अपने पड़ोसी नालंदा, जो बौद्घ अध्ययन का एक विख्यात केंद्र था, से प्रेरित होकर बनाया गया था।
ओदंतपुरी तिब्बती बौद्घों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत रहा। तिब्बती स्त्रोंतों से पता चलता है कि 749 में साम-ये (ब्साम-यास) मठ इसी के प्रारूप पर बनाया गया और कई विख्यात तिब्बती विद्वानों ने यहां अध्ययन किया। 11 वीं शताब्दी में इसका पतन हो गया और संभवत: लगभग 1200 ई. में जब इख्तियारुद्दीन मुहम्मद बख्तियार खिलजी ने बिहार पर आक्रमण किया, तब नालंदा के साथ इसे भी लूटा तथा नष्टï कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


