सामान्य ज्ञान

इम्पीरियल कैडेट कोर
25-Jan-2022 11:52 AM
इम्पीरियल कैडेट कोर

इम्पीरियल कैडेट कोर  आजादी के पहले भारत में ब्रिटिश सरकार की ही देन थी। वायसराय लॉर्ड कर्जन ने सैन्य सुधार के अंतर्गत इसका गठन किया था। 

अपने कार्यकाल में लॉर्ड कर्जन ने सेना में भी कई सुधार किए थे।  देशी सेनाओं को फिर से अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित किया गया।  तोपखाने के सैनिकों को अच्छी बंदूकें देने की व्यवस्था की गई।  वर्ष 1901 में कर्जन ने इम्पीरियल कैडेट कोर का गठन किया।  यह देशी राजकुमारों और कुलीन वंशीय सैनिकों की सेना थी।  लॉर्ड कर्जन के काल में भारतीय सेनाओं की विदेशों में भी सेवाएं ली गईं और समुद्र  तट की सुरक्षा की व्यवस्था में उन्हें लगाया गया।


अन्य पोस्ट