सामान्य ज्ञान

फॉच्र्यून
14-Dec-2021 11:28 AM
फॉच्र्यून

फॉच्र्यून वैश्विक आर्थिक पत्रिका है। फॉच्र्यून अमेरिका की कंपनी टाइन वार्नर की एक इकाई टाइन आईएनसी की अंग्रेजी भाषा की एक मासिका बिजनेस पत्रिका है। इसका पहला संस्करण 1930 में छपा था और इसकी प्रसार संख्या 8 लाख 46 हजार 965 (जून 2012 में) है।  फॉच्र्यून प्रति वर्ष विभिन्न श्रेणियों में वैश्विक सूची जारी करती है। इसकी  कुछ प्रमुख लोकप्रिय श्रेणियां हैं फॉच्र्यून 500, फॉच्र्यून 1000, फॉच्र्यून ग्लोबल 500, फॉच्र्यून इंडिया 500, 40 अंडर 40 (फॉच्र्यून मैगजीन), फॉच्र्यून मोस्ट पॉवरफुल वोमैन आत्रप्रेन्योर। फॉच्र्यून पत्रिका के भारतीय संस्करण द्वारा प्रतिवर्ष फॉच्र्यून इंडिया 500 सूची प्रकाशित की जाती है। फॉच्र्यून  इंडिया 500 सूची में कंपनी की रैंकिग कंपनी की वार्षिक राजस्व के आधार पर की जाती है।

इस पत्रिका के भारतीय संस्करण ने दिसम्बर 2013 के दूसरे सप्ताह में, 2012 के लिए फॉच्र्यून 500 भारतीय कंपनियों की सालाना सूची जारी की है।  शीर्ष 10 कंपनियों में छह सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। तीन कंपनियों आईओसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपीसीएल ने पिछले साल का अपना स्थान बरकरार रखा है।

फॉच्र्यून इंडिया 500 भारतीय कंपनियों की सूची में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 4 लाख 2 हजार 87 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी रही,  वहीं 3 लाख 67 हजार 539 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और चौथे स्थान पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम है। इस सूची में शामिल होने वाली अन्य प्रमुख संस्थाएं हैं - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 5वें , टाटा मोटर्स 6ठें, ओएनजीसी 7वें , टाटा स्टील 8वें , एस्सार ऑयल 9वें और कोल इंडिया 10वें स्थान पर हैं।


अन्य पोस्ट