सामान्य ज्ञान

कौन थी ताडक़ा
14-Dec-2021 11:27 AM
 कौन थी ताडक़ा

ताडक़ा का उल्लेख महाकाव्य रामायण में मिलता है। ताडक़ा को एक राक्षसी बताया गया है, जो मारीच-सुबाहु की माता, सुकेतु नामक यक्ष की पुत्री थी,  जो अगस्त्य ऋषि के शाप से राक्षसी हो गई थी।

यह सरयू के निकट ताडक़ा वन में रहकर ऋषियों के यज्ञों में बाधा डालती थी। अत्याचार से पीडि़त होकर विश्वामित्र उसके वध के लिए राम-लक्ष्मण को दशरथ से मांगकर ले गए थे। ताडक़ा को स्त्री जानकर राम उसे मारने में संकोच कर रहे थे, किन्तु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर उन्होंने उसे मार डाला। ताडक़ा का दूसरा नाम सुकेतुसुता भी है।


अन्य पोस्ट