सामान्य ज्ञान
1. भारत का कुल कृषित क्षेत्र 136 मिलियन हेक्टेयर है। इसके कितने प्रतिशत भाग पर कृत्रिम सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हैं?
(अ) 25 प्रतिशत (ब) 35 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 65 प्रतिशत
2. नौवें दशक में औद्योगिक क्षेत्र का सबसे तेजी से विकसित होने वाला भाग निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (ब) अन्य उपभोक्ता वस्तुएं (स) पूंजी वस्तुएं (द) खनन संबंधी उद्योग
3. औद्योगिक नीति, 1948 में वायुयान तथा जलयान निर्माण को किस वर्ग में रखा गया था?
(अ) सार्वजनिक क्षेत्र (ब) निजी क्षेत्र (स) मिश्रित क्षेत्र (द) सरकारी नियंत्रण वाला क्षेत्र
4. अप्रैल, 1990 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक के सहायक के रूप में निम्न में से किसकी स्थापना की गई?
(अ) भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (ब) भारतीय औद्योगिक ऋण एवं निवेश निगम (स) भारतीय औद्योगिक पुननिर्माण बैंक (द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
5. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची को किस संशोधन के द्वारा वर्तमान रूप दिया गया?
(अ) प्रथम संशोधन द्वारा (ब) आठवें संशोधन द्वारा (स) नौवें संशोधन द्वारा(द) 42वें संशोधन द्वारा
6. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित में से किस देश में नहीं बहती?
(अ) चीन (ब) मलेशिया (स) कंबोडिया (द) लाओस
7. निम्नलिखित देशों में से किसके साथ लाटविया की सीमाएं नहीं लगती हैं?
(अ) रुस (ब) एस्टोनिया (स) लिथुआनिया (द) पोलैंड
8. निम्नलिखित नगरों में से माध्य समुद्र तल से किसकी ऊंचाई अधिकतम है?
(अ) बंगलौर (ब) दिल्ली (स) जोधपुर (द) नागपुर
9. निम्नलिखित राज्यों में से किसका क्षेत्रफल सबसे कम है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) गुजरात (स) कर्नाटक (द) तमिलनाडु
10. अलाउद्दीन खिलजी के राजस्व व्यवस्था और लगान व्यवस्था में सुधार का मुख्य उद्देश्य था?
(अ) एक शक्तिशाली और निरंकुश राज्य की स्थापना (ब) साम्राज्य विस्तार की लालसा (स) मंगोल आक्रमण से सुरक्षा के लिए एक बड़ी सेना के रख रखाव के लिए (द) उपरोक्त सभी
11. सबसे अधिक बार और सर्वाधिक भीषण मंगोल आक्रमण किस सल्तनतकालीन सुल्तान के समय में हुआ?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) इल्तुतमिश (स) मोहम्मद बिन तुगलक (द) फिरोजशाह तुगलक
12. क्राइम एंड कस्टम इन सेवेज सोसाइटी पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) एस.सी. दुबे (ब) डी. एन. मजूमदार (स) बी. मेलिनावस्की (द) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
13. मिताक्षरा और दायभाग क्या है?
(अ) वर्ण व्यवस्था से संबंधित चिंतन के दो सम्प्रदाय (ब) फसल की कटाई से संबंधित ग्रामीण भारत के दो त्योहार (स) वैदिक युग के दो दार्शनिक(द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत
14. महासागर में सबसे अधिक गहराई प्रशांत महासागर के मेरियाना गर्त की है, जो है?
(अ) समुद्रतल से 9 हजार 200 मीटर नीचे (ब) समुद्रतल से 10 हजार 500 मीटर नीचे (स) समुद्रतल से 11 हजार 33 मीटर नीचे (द) समुद्रतल से 11500 मीटर नीचे
15. निम्नलिखित में से कौन सा महासागरीय गर्त प्रशांत महासागर में स्थित नहीं है?
(अ) मेरियाना (ब) मिण्डनाओ (स) टोंगा (द) प्यूर्टोरिको
16. कला की गांधार शैली का सर्वाधिक विकास किसके समय में हुआ?
(अ) अशोक (ब) कनिष्क (स) चंद्रगुप्त मौर्य (द) बिंदुसार
17. कनिष्क के शासनकाल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना कौन-सी थी?
(अ) बौद्ध धर्म का भारत से बाहर प्रसार (ब) जैन धर्म का पुन: उदय (स) चतुर्थ बौद्ध संगीति (द) कला की गांधार शैली का विकास
18. मौर्योतर काल का सर्वाधिक विकसित उद्योग कौन सा था?
(अ) धातुकर्म (ब) मृदभांड (स) रत्नाभूषण (द) वस्त्र उद्योग
19. मौर्य एवं मौर्योत्तर काल में पश्चिमी भारत का सर्वाधिक महत्व पूर्ण बंदरगाह था?
(अ) सोपारा (ब) भरुकच्छ (स) कल्याण (द) उपरोक्त सभी
20. गुप्तकाल में आयात की जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुएं कौन-सी थी?
(अ) चीना रेशम-चीन (ब) हाथी दांत-इथोपिया (स) घोड़े-अरब, ईरान, बैक्ट्रिया (द) उपरोक्त सभी
21. प्राचीन काल में ऋण पर लिए धन पर ब्याज की दर जाति के अनुसार अलग-अलग थी। निम्नलिखित में सर्वाधिक ब्याज वसूला जाता था?
(अ) क्षत्रिय से (ब) ब्राह्मण से (स) वैश्य से (द) शूद्र से
22. वर्ष 1848 में निम्नलिखित में से किसने भारत में लोक निर्माण विभाग प्रारंभ किया?
(अ) लॉर्ड विलियम बेटिंक (ब) लॉर्ड डलहौजी (स) लॉर्ड वेलेजली (द) लॉर्ड कार्नवालिस
23. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस का तीन बार अध्यक्ष चुना गया?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) सुरेंद्रनाथ बनर्जी (स) गोपाल कृष्ण गोखले (द) शंकरन नायर
24. एक रुपए के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
(अ) वित्त मंत्रालय के सचिव के (ब) गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक का (स) वित्त मंत्री का (द) इनमें से किसी के नहीं
25. भारत में रुपए का अवमूल्यन पहली बार जिस वर्ष किया गया था, वह था?
(अ) 1949 (ब) 1966 (स) 1972 (द) 1990
----
सही जवाब- 1.(ब) 35 प्रतिशत, 2.(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, 3.(स) मिश्रित क्षेत्र, 4.(द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, 5. (अ) प्रथम संशोधन द्वारा, 6.(ब) मलेशिया, 7.(द) पोलैंड, 8.(अ) बंगलौर, 9.(द) तमिलनाडु, 10.(द) उपरोक्त सभी, 11.(अ) अलाउद्दीन खिलजी, 12.(स)बी. मेलिनावस्की, 13.(द)पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत, 14.(स) समुद्रतल से 11हजार 33 मीटर नीचे, 15.(द)प्यूर्टोरिको, 16.(ब) कनिष्क, 17.(स) चतुर्थ बौद्ध संगीति, 18.(द)वस्त्र उद्योग, 19.(ब)भरुकच्छ, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(द)शूद्र से, 22.(ब)लॉर्ड डलहौजी, 23.(अ) दादाभाई नौरोजी, 24.(अ)वित्त मंत्रालय के सचिव के, 25.(अ) 1949 ।


