सामान्य ज्ञान

खोंड
09-Dec-2021 6:49 PM
खोंड

खोंड, या कोंध, भारत के ओडि़शा राज्य की पहाडिय़ों और जंगलों के निवासी हैं। ये कोंड, काांध या कोंध भी कहलाते हैं। ये लोग द्रविड़ परिवार की कुई और उसकी दक्षिणी बोली कुवी बोलते हैं। अधिकांश खोंड अब चावल की खेती करते हैं, लेकिन अब भी कुटिया खोंड जैसे ऐसे कुछ समूह हैं, जो झूम खेती पर निर्भर हैं।

खोंड कई शताब्दियों से पश्चिम, उत्तर और पूर्व की ओर के ओडिय़ा भाषी और दक्षिण की ओर के तेलगुभाषी समूहों के संपर्क मे है। कुछ हद तक उन्होंने अपने पड़ोसियों की भाषाएं और प्रथाएं अपना ली हैं। बऊद मैदानों में ऐसे खोंड हैं, जो केवल ओडिय़ा भाषी हैं, आगे पहाडिय़ों में खोंड द्विभाषी हैं, दूरस्थ वनों में केवल कुई बोली जाती है। जाति, अस्पृश्यता और हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में ज्ञान संबंधी हिन्दू प्रथाओं के पालन में एक समान क्रमिक परिवर्तन दिखाई देता है। बीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में परसंस्कृतिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है। 


अन्य पोस्ट