सामान्य ज्ञान

सीसीटीवी टॉवर
22-Nov-2021 8:56 AM
सीसीटीवी टॉवर

बीजिंग का सीसीटीवी टॉवर चीन के राष्ट्रीय टीवी चैनल का मुख्यालय है। बिल्डिंग में दो मुख्य टावर एक दूसरे से समकोण पर मिलते हैं।

इस 44 मंजिला इमारत को हाल में  स्काई स्क्रेपर ऑफ द ईयर  चुना गया। कांच और लोहे की बनी इस इमारत को जर्मन वास्तुकार ओले शेरेन ने डिजाइन किया है। सीसीटीवी टॉवर में कांच का इस्तेमाल पारदर्शिता की ओर इशारा करता है। यहां 14 हजार लोग काम करते हैं। शेरेन के अनुसार दोनों टॉवरों को एक दूसरे से जोडऩे वाली पट्टी दिखाती है कि चीन बातचीत के लिए तैयार है।


अन्य पोस्ट