सामान्य ज्ञान
मध्यवर्ती हिमालय
11-Nov-2021 10:40 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मध्यवर्ती हिमालय को लघु हिमालय भी कहा जाता है। इसका विस्तार उच्च हिमालय से निकलकर दक्षिण की ओर तक है।
लघु हिमालय की उत्तर-दक्षिण श्रृंखलाएं भूटान की प्रमुख नदियों के बीच जल विभाजक हैं। ऊंचाई में भिननता एवं नम दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं की नमी की दर यहां की मौजूदा वनस्पति को निश्चित करती है, जिनमें वर्षा वाली पवनमुखी ढालों के घने वनों से लेकर ऊंचाई वाले स्थानों की आल्पीय वनस्पति शामिल है।
मध्य भूटान की कई उपजाऊ घाटियां मध्य हिमालय में 3 हजार 700 से साढ़े चार हजार मीटर के बीच हैं। घाटियां, विशेषकर पारो, पुनाखा, थिम्पू और हा अपेक्षाकृत चौड़ी एवं समतल हैं, जहां सामान्य वर्षा (प्रतिवर्ष लगभग एक हजार से 1 हजार 270 मिमी या कम) होती है। यहां की आबादी अपेक्षाकृत सघन और भूमि उपजाऊ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


