सामान्य ज्ञान

बेल्जियम
05-Oct-2021 10:46 AM
बेल्जियम

बेल्जियम या किंगडम ऑफ़ बेल्जियम  उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक देश है। यह यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य है और उसके मुख्यालय का मेज़बान है, साथ ही, अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का, जिसमें नाटो भी शामिल है। बेल्जियम का क्षेत्रफल 30 हजार 528-वर्ग-कि.मी.है।

जर्मनिक और लैटिन यूरोप के मध्य अपनी सांस्कृतिक सीमा को विस्तृत किए हुए बेल्जियम, दो मुख्य भाषाई समूहों, फ्लेमिश और फ्रेंच-भाषी, मुख्यत: वलून्स सहित जर्मन भाषियों के एक छोटे समूह का आवास है। बेल्जियम के दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं, उत्तर में 59 प्रतिशत जनसंख्या सहित फ्लेंडर्स का डच भाषी क्षेत्र, और वालोनिया का फ्रेंच भाषी दक्षिणी क्षेत्र, जहां 31 प्रतिशत  लोग बसे हैं। ब्रूसेल्स-राजधानी क्षेत्र, जो आधिकारिक तौर पर द्विभाषी है, मुख्यत: फ्लेमिश क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्रेंच भाषी एन्क्लेव है और यहां 10 प्रतिशत  जनसंख्या बसी है।

बेल्जियम नाम, गॉल के उत्तरी भाग में एक रोमन प्रांत, गैलिया बेल्जिका से लिया गया है, जो केल्टिक और जर्मन लोगों के एक मिश्रण बेल्जी का निवास स्थान था।   ऐतिहासिक रूप से, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग, निचले देश के रूप में जाने जाते थे, जो राज्यों के मौजूदा बेनेलक्स समूह की तुलना में अपेक्षाकृत कुछ बड़े क्षेत्र को आवृत किया करते थे।

4 अक्तूबर सन् 1830 ईसवी को बेल्जियम ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की यह देश 18वीं शताब्दी के आरंभ से ऑस्ट्रिया के अधिकार में था और इस शताब्दी के अंतिम वर्षों में फ्रांस के अधिकार में चला गया। किंतु योरोपीय सरकारों से नेपोलियन की पराजय के बाद बेल्जियम और हॉलैंड ने वर्ष 1815 ईसवी में एक युनियन बनाई किंतु यह युनियन अधिक दिनों तक सुरक्षित न रह सकी और बेल्जियम के कैथोलिक ईसाइयों ने हॉलैंड के प्रोटेस्टेंट ईसाइयों के विरुद्ध संघर्ष आरंभ कर दिया और अपने देश को अलग कर लिया। बाद में हॉलैंड को बेल्जियम पर आक्रमण भी ब्रिटेन और फ्रांस के हस्तक्षेप के चलते विफल हो गया बेल्जियम में राजशाही शासन व्यवस्था है।


अन्य पोस्ट