सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 5 अक्टूबर
05-Oct-2021 10:45 AM
हर दिन हॉट सीट- 5 अक्टूबर

 1. शुष्क सैल में कैथोड का कार्य करता है?

(अ) कॉपर छड़ (ब) जिंक छड़ (स) ग्रेफाइट छड़ (द)इनमें से कोई नहीं

2. बांस निम्नलिखित में से क्या है?

(अ) वृक्ष (ब) झाड़ी (स) मूलांग (द) घास

3. गांव के पशु मेलों में पंजीकरण शुल्क से किसे आय होती है?

(अ) ग्राम पंचायत को (ब) राज्य सरकार को (स) जिला परिषद को (द) नगर निगम को

4. मैराथन दौड़ में कितनी दूरी तय की जाती है?

(अ) 24 मील 200 गज (ब) 26 मील 385 गज (स) 20 मील 190 गज (द) 15 मील 150 गज

5. गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों को बिजली का कनेक्शन देने का प्रोग्राम निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) कुटीर ज्योति (ब) गंगा कल्याण योजना (स) संगम योजना (द) इनमें से कोई नहीं

6. केला है?

(अ) उष्ण कटिबंधीय फल (ब) शीतोष्ण कटिबंधीय फल (स) शीत कटिबंधीय फल (द) समुद्र तटीय फल

7. इलाहाबाद में अमरूद प्रसिद्ध होने का एक कारण निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) जलवायु का उष्ण होना (ब) गंगा व यमुना के तटीय मैदानों की उपजाऊ भूमि (स) जल निकास भूमि (द) वर्षा का कम होना

8. सामान्यत: पपीते का पेड़ फल देने लगता है?

(अ) छह-सात माह में (ब) एक वर्ष में (स) दो-तीन वर्ष (द) चार-छह माह में

9. हिमालय का विस्तृत भाग कहां स्थित है?

(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) मेघालय (स) कश्मीर (द) अरुणाचल प्रदेश

10. नेवेली ताप बिजलीघर किस राज्य में स्थित है?

(अ) कर्नाटक (ब) तमिलनाडु (स) उत्तरप्रदेश (द) पश्चिम बंगाल

11. सर्दियों में पेड़ों से पत्ते किस कारण से झरते हैं?

(अ) ताप संरक्षण (ब) जल संरक्षण (स) गर्मियों में हुई वृद्घि के बाद आराम (द) वृद्घि बनाए रखने के लिए

12. भारत से कोयले का सबसे ज्यादा निर्यात किस देश को किया जाता है?

(अ) जापान (ब) फ्रांस (स) जर्मनी (द) रूस

13. उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर नगर के निकट किस नदी के तट पर बसा हुआ है विंध्याचल, जो विंध्यवासिनी देवी के मंदिर के कारण प्रसिद्घ है?

(अ) गंगा नदी (ब)कोसी नदी (स)गोदावरी नदी (द)कृष्णा नदी

14. जो विषाणु, जीवाणुओं को संक्रमित करें, उन्हें क्या कहा जाता है?

(अ) आर्बोवाइरस (ब) वायरीसिया (स) बैक्टीरियोफेज (द) माइकोफेज

15. पौधों के नाम लैटिन भाषा में होते हैं, क्योंकि?

(अ) लैटिन एक सरल भाषा है (ब) लैटिन विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाली भाषा है (स) लैटिन एक प्राचीन भाषा है (द) लैटिन नामकरण पद्घति का विकास करने वाले वैज्ञानिकों की भाषा थी

16. एक मास में 5 शनिवार हैं, मास का प्रथम दिन कौन सा होगा?

(अ) रविवार  (ब) शुक्रवार (स) बुधवार (द) सोमवार

17. भारत में खगोलीय वेधशाला कहां है?

(अ) अमृतसर (ब) जालंधर (स) जयपुर (द) हैदराबाद

18. उत्तर प्रदेश का पूर्व नाम क्या था?

(अ) रामभूमि (ब) उत्तरांचल (स) संयुक्त प्रांत (द) अपर गंगा

19. भारत का प्रमुख पत्तन न्हावा शावा किस राज्य में स्थित है?

(अ) गुजरात (ब) महाराष्टï्र (स) आंध्रप्रदेश (द) पश्चिम बंगाल

20. राष्टï्रीय ज्ञान आयोग का गठन  कब किया गया ?

(अ)2 जून, 2005 को (ब) 3 अगस्त, 2006 को (स) 15 फरवरी, 2004 को (द) 3 मार्च, 2003 को

21. विदेशी पर्यटकों के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र कौन सा देश है?

(अ) अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) फ्रांस (द) मॉरिशस

22. निम्नलिखित में से किस शहर से सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति केंद्र सरकार को होती है?

(अ)आयकर (ब) निगम कर (स) उत्पाद शुल्क (द) सीमा शुल्क

23. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बर्ड फ्लू के वायरस का संचरण उस भोजन के माध्यम से नहीं हो सकता, जिसे पकाया गया हो?

(अ) 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर (ब) 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर (स) 90 डिग्री सेल्सियस से ऊपर (द) 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

24. निम्नलिखित वनों के प्रकारों में से कौन सा एक भारत के अधिकतम क्षेत्र को आच्छादित करता है?

(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन (ब) उष्णकटिबंधीय आद्र्र पर्णपाती वन (स) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (द) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

25. किसी प्रारूपिक मानव पसली ढांचे (केज) में कितनी पसलियां होती है?

(अ) 12 (ब)  14(स) 16 (द) 24

26. निम्नलिखित पोषक प्रकारों में से किस एक की कमी के कारण बेरी-बेरी रोग होता है?

(अ) वसा (ब) जल (स) विटामिन (द) खनिज

27. डिट्रॉयट, निम्नलिखित में से कौन से उद्योगों के लिए प्रसिद्घ है?

(अ) वस्त्र (ब)खाद्य प्रसंस्करण (स)मोटरगाड़ी (द)रेल इंजन

28. केल नहर निम्नलिखित में से किन दो सागरों को जोड़ती है?

(अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर (ब) लाल सागर और भूमध्य  सागर (स) कैरिबियन सागर और प्रशांत सागर (द)अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर

29. आदर्श शून्यता का संबंध किससे है?

(अ)व्यक्ति से (ब) समाज से (स) संस्था से (द) समिति से

----

सही जवाब-1.(स) ग्रेफाइट छड़, 2.(अ)वृक्ष, 3.(स)जिला परिषद की, 4.(ब)26 मील 385 गज, 5.(अ)कुटीर ज्योति, 6.(अ) उष्ण कटिबंधीय फल, 7.(ब) गंगा व यमुना के तटीय मैदानों की उपजाऊ भूमि, 8.(ब) एक वर्ष में, 9.(स) कश्मीर, 10.(ब) तमिलनाडु, 11.(ब) जल संरक्षण,12.(अ)जापान,13.(अ)गंगा नदी-विंध्याचल, 14.(स) बैक्टीरियोफेज, 15.(द) लैटिन नामकरण पद्घति का विकास करने वाले वैज्ञानिकों की भाषा थी, 16.(ब)शुक्रवार, 17.(स) जयपुर, 19.(स) संयुक्त प्रांत, 19.(ब)महाराष्ट्र, 20.(अ)2 जून, 2005 का, 21.(स)फ्रांस, 22.(ब)निगम कर, 23.(ब)70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, 24.(स)उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन, 25.(द)24, 26.(स) विटामिन, 27.(स)मोटरगाड़ी, 28.(अ)बाल्टिक सागर और उत्तर सागर, 29.(ब) समाज से।


अन्य पोस्ट