सामान्य ज्ञान
पाशाई भाषा
01-Sep-2021 9:29 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पाशाई अफग़़ानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान, नंगरहार और कुनर राज्यों में बोली जाने वाली एक दार्दी भाषा है। पाशाई बोलने वालों को पाशाई समुदाय का सदस्य माना जाता है, जिसके अधिकतर लोग धर्म से मुसलमान हैं। 2003 से पहले पाशाई का कोई लिखित रूप नहीं था। बहुत से पाशाई बोलने वाले पश्तो भी बोलते हैं और उनमें साक्षरता का दर लगभग 25 प्रतिशत है।
पाशाई की चार उपभाषाएं बताई जाती हैं - उत्तर पूर्वी, उत्तरपश्चिमी, दक्षिणपूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी। इन उपभाषाओं को बोलने वाले एक दुसरे को समझ नहीं सकते, यानी इन्हें यह चारों अलग-अलग भाषाएं प्रतीत होती हैं।
भाषा वैज्ञानिकों के अनुसार पाशाई का नाम प्राचीन भारत के पश्चिमोत्तर प्रदेश में बोले जानी वाली पैशाची भाषा के नाम का ही जऱा सा बदला हुआ रूप है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


