सामान्य ज्ञान

मोहम्मद फरह
20-Aug-2021 10:53 AM
मोहम्मद फरह

लंबी दूरी के ब्रितानी धावक हैं मोहम्मद फरह, जो इस समय 30 साल के हैं। उनका जन्म मोगादिशु, सोमालिया में 23 मार्च 1983 में हुआ था।  इस समय वे अमरीका के पोर्टलैंड में निवास करते हैं। 5 फीट 9 इंच लंबे फराह ने लंबी दूरी की रेस में एक रिकॉर्ड ही बना दिया है। उन्होंने मॉस्को  (अगस्त 2013) में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 5 हजार  मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। फरह ने निर्धारित दूरी 13 मिनट और 26.99 सेकंड में तय की।

फरह पहले ही इस प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दूरी की दौड़ जीत चुके हैं। इस जीत के बाद  मोहम्मद फरह ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप दोनों में 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर का स्वर्ण जीतने वाले ब्रिटेन के पहले और दुनिया के दूसरे एथलीट बन गए हैं।

 उनसे पहले यह करानामा केवल इथियोपिया के कीनियनीसा बीकीली ने किया था। बीकीली ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और फिर बर्लिन विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोनों दौड़ों में स्वर्ण पदक जीता था।

 सोमाली मूल के ब्रिटिश नागरिक फरह ने एक साल पहले लंदन ओलंपिक में 10, हजार और 5 हजार  मीटर दोनों ही दौड़ जीती थीं जबकि 2011 विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उन्होंने 5 हजार  मीटर दौड़ में स्वर्ण और 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था।

 मोहम्मद फरह की ख़ास उपलब्धियां

*2011- विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार और 5 हजार मीटर का स्वर्ण।

*2012- ओलंपिक में 10 हजार और 5 हजार मीटर का स्वर्ण।

*2012- यूरोपीय चैंपियनशिप में 5 हजार मीटर का स्वर्ण।

*2011-विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार का स्वर्ण और 5 हजारमीटर का रजत।


अन्य पोस्ट