सामान्य ज्ञान
गुरुद्वारा बंगला साहिब
01-Aug-2021 12:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली में कनॉट प्लेस से आधा किलोमीटर की दूरी पर है। गुरु हरकृष्ण देव जी के सम्मान में इसका निर्माण किया गया है। सन् 1664 में वे यहां आकर रुके थे। तभी से इसे बंगला साहिब गुरुद्वारे के नाम से जाना जाता है। ॉ
इस गुरुद्वारे के प्रांगण में स्थित तालाब के पानी को अमृत के समान जीवनदायी और पवित्र माना जाता है। इस गुरुद्वारे में सिखों के इतिहास को दर्शाता एक म्यूजियम भी है। इस गुरुद्वारे का गुंबद सोने का है और फिलहाल अंदर के दरबार को भी सोने से ढंका जा रहा है। यह दुनिया के सबसे बड़े और प्रसिद्ध गुरुद्वारे में से एक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


