सामान्य ज्ञान
फालसा
29-Jul-2021 12:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फालसा का विशाल पेड़ होता है। भारत में यह बहुतायक में मिलता है। इसे ज्यादातर बगीचों में उगाया जाता है। उत्तर भारत में इसकी उत्पत्ति अधिक होती है। इसका फल पीपल के फल के बराबर होता है। इसे फालसा कहते हैं। गर्मी के दिनों में इसका शरबत बनाकर पीते हैं।
विभिन्न भाषाओं में नाम- हिन्दी- फालसा, अंग्रेजी- एशियाटिक ग्रेबिया, संस्कृत- पुरुषक,गुजराती-फालसा, मराठी- फालसा, अरबी-फालसा, बंगाली-फालसा, कर्नाटकी- बेट्टहा, लैटिन- ग्रेबियाएशियाटिका।
यह स्वाद में खट्टा, फीका, शरीर में गर्मी लाने वाला और लघु होता और यह शरीर में वायु का नाश करता है। कच्चा फालसा आकार में छोटा, वातनाशक होता है। पका फालसा मीठा, स्वादिष्ट, शीतल, रुचिकर, धातुवर्धक, खट्टा होता है। वात, पित्त, रक्तदोष, प्यास, जलन, टीबी, पित्त ज्वर को नष्ट करने वाला होता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


