सामान्य ज्ञान
कोल्लम
04-Jun-2021 12:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अरब सागर के तट पर अष्टमुदी झील के निकट बसा कोल्लम एक बंदरगाह नगर है। केरल के कोल्लम शहर की स्थापना नौवीं शताब्दी में की गई थी। कहा जाता है कि इस शहर की स्थापना सीरिया के व्यापारी सपीर ईसो ने की थी।
ये खूबसूरत शहर अरब सागर के तट पर अष्टमुदी झील के पास बसा है। इब्न बतूता ने 14वीं शताब्दी में इसे भारत के पांच बड़े बंदरगाहों में शुमार किया था। बंदरगाह होने के कारण इस जगह की सुंदरता और बढ़ जाती है। समुद्र, झील, मैदान, पहाड़, नदियां, बैकवाटर, जंगल, घने जंगल आदि विविधताएं इसे अन्य स्थानों से पृथक करती हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


