गरियाबंद

संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
25-Apr-2021 6:50 PM
संक्रमित महिला ने दिया  स्वस्थ बच्चे को जन्म

मैनपुर, 25 अप्रैल। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के दूरस्थ क्षेत्र उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उस वक्त खुशी का महौल छा गया जब कोरोना से संक्रमित महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 

ग्राम केकराजोर निवासी महिला लिलेन्द्री बाई 21 अपै्रल को कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी और जिसका उपचार उरमाल अस्पताल मे चल रहा था कि शुक्रवार मध्य रात्रि गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा आरंभ होने के बाद महिला ने नार्मल डिलीवरी में एक स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया जिसे लेकर उरमाल का स्वास्थ्य अमला बेहद खुश है।  उरमाल पीएचसी प्रभारी डॉ. सनत कुमार कुंभकार ने बताया कि गर्भवती महिला कोरोना से संक्रमित थी। उसे कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। रात को प्रसव पीड़ा आरंभ होने पर अस्पताल में समुचित देखरेख के बीच सामान्य प्रसव से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महज चालीस मिनट में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महिला को वार्ड में और बच्चे को गहन शिशु चिकित्सा इकाई में शिफ्ट कर दिया महिला और उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इस सुरक्षित प्रसव में डॉ.सनत कुभकार स्टाफ नर्स तेजस्वी साहू, एएनएम डोमकुमारी दिवान, आयाबाई बसंती साहू, एमएलटी प्रेम सिन्हा, तुलसी राम सिन्हा व स्वास्थ्य अमला का विशेष योगदान रहा है। 
 


अन्य पोस्ट