गरियाबंद

भूपेश सरकार असफलता के सारे कीर्तिमान हासिल कर चुकी है-चंदूलाल
23-Jan-2021 4:40 PM
भूपेश सरकार असफलता के सारे कीर्तिमान हासिल कर चुकी है-चंदूलाल

धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 23 जनवरी।
कल प्रदेश कांग्रेस सरकार की  विफलताओं व धान खरीदी और किसानों के मुद्दे को लेकर  भाजपा ने  विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की  मौजूदा कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर जमकर हल्ला बोलते हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

धरना स्थल से कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने निकले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस बल ने तिरंगा चौक से पहले ही बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया । पुलिस बल कार्यकर्ताओ के बीच जम कर झूमा झटकी धक्का मुक्की भी हुई, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट घेराव और गिरफ्तारी की अगुवाई पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गोवर्धन मांझी ने की। 

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर गरियाबंद जिले में भाजपाइयों ने राज्य़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान पहुंचे हुए थे। भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि किसानों के धान को बिना उन्हें तकलीफ पहुंचाए उनके पूरे धान को लेने की बात कही। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि गंगाजल की कसम खाकर किसान का एक-एक दाना खरीदने की बात करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने किए घोषणाओं पर असफल साबित हुए है, चाहे वो बेरोजगारों को 2500 रुपए भत्ते की बात हो या शराबबंदी सभी वादों पर सरकार असफल है। दो साल में प्रदेश की भूपेश सरकार असफलता के सारे कीर्तिमान हासिल कर चुकी है। 
धरना को विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गोवर्धन मांझी, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. रामकुमार साहू, भागवत हरित ने संबोधित किया। 

भाजपा नेताओं  एवं युवा मोर्चा ,  महिला मोर्चा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट घेराव के लिये निकले थे कि जिन्हें पुलिस बल ने तिरंगा चौक से पहले ही रोक दिया। जहां राज्य़ सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री , पुनीत राम सिन्हा, अनिल चन्द्राकर,  भागवत हरित, संजीव चन्द्राकर , मिलेश्वरी साहू, विभा अवस्थी, आशीष शर्मा, अब्दुल गफ्फार मेमन, योगेश शर्मा, रामरतन मांझी, बोधन नायक, बलदेव सिंह हुंदल, कुंजबिहारी बेहरा, गजेश्वऱ सिन्हा, रामू राम साहू, अनूप भोसले, विकास साहू, राहुल सेन, मनीष हरित,, सुरेन्द्र सोनटेके, छत्तऱ सिंह ठाकुर, गोपचंद बेनर्जी, मुकेश दासवानी, खोमन चंद्राकर, छाया राही, नूरमती मांझी, ताकेश्वरी मांझी,, केशरी ध्रुव, पूर्णिमा चंद्राकर, मंजूलता हरित, पीलूराम यादव, संदीप पांडे, कमल सिन्हा, दुलार सिन्हा, गुरूनारायण तिवारी, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, रिखीराम यादव, वंशगोपाल सिन्हा, धनंजय नेताम, परस देवांगन, भोलेशंकर जायसवाल, किशन कंडरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट