गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर भाजपा मण्डल फिंगेश्वर के तत्वाधान ग्राम बिनौरी में डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
वहीं देवकी साहू महिला मोर्चा डिजिटल लर्निंग मण्डल प्रभारी के जन्मदिवस पर प्राथमिक शाला बिनौरी में वृक्षारोपण कर देखभाल की संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मंजूलता हरित,महिला मोर्चा मण्डल प्रभारी देवकी साहू,सह प्रभारी मधु नत्थानी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता साहू,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री एवं बूथ अध्यक्ष शीतल साहू,अनिल साहू,सेवक साहू, घनश्याम साहू,तोरण,टीकम साहू, गीता साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवकी साहू ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।