गरियाबंद
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजिम, 11 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर राजिम भाजपा मंडल द्वारा आयोजित राजिम स्थित बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर में भव्य महाआरती एवं विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस अवधि में उन्होंने 4399 दिन का कार्यकाल पूर्ण कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 4398 दिन के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है।
मोदी केवल पदासीन नहीं रहे, बल्कि उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ राष्ट्र को नई दिशा दी है। कांग्रेस के भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति से देश को मुक्त कराकर उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को आधार बनाया है।
नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा की 12 वर्ष के इस स्वर्णिम कार्यकाल में गरीब कल्याण, किसान समृद्धि, नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की जो नींव रखी गई है, वही विकसित भारत ञ्च 2047 के संकल्प को साकार करेगी। मोदी जी के विजन और दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा की आज का दिन हम सभी देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही मोदी जी भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,मण्डल उपाध्यक्ष कमल नारायण देवगन,भारत सिन्हा,नारायण साहू,महामंत्री रेणुका साहू,जितेंद्र पेंडरिया,मंत्री लोकेश सोनी,राजेश परमार,मीना ध्रुव,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू ,सभापति आकाश राजपूत,भारत यादव,कुलेश्वर साहू,पार्षद अजय पटेल,सुरेश पटेल,उत्तम निषाद,टंकू सोनकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा,लेखा महोबिया,राधेश्याम सोनी,अशोक मिश्रा,लाला साहू,मीडिया प्रभारी युवराज साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष कांति सोनकर,किसान मोर्चा अध्यक्ष यथार्थ शर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेन,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोमन बंजारे,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ऋषि दुबे,महिला मोर्चा महामंत्री मनीषा शर्मा,श्याम साहू,संजीव साहू,सोमनाथ पटेल,बादल साहू,राजेंद्र साहू,जीवन साहू,लालजी साहू,महेश देवांगन,नंदू साहू सहित भाजपा पदाधिकारीगण, समर्पित कार्यकर्तागण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण के साथ उपस्थित रहकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


