गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 9 जून। नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा की पूर्व अध्यक्ष देहुति साहू के पति एवं तहसील साहू समाज नवापारा के पूर्व संरक्षक रतिराम साहू का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर एवं साहू समाज में शोक की लहर दौड़ गई। रतिराम साहू समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी अंतिम यात्रा रायपुर रोड स्थित अरिहंत कॉलोनी के निज निवास से निकाली गई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र भूपेंद्र साहू ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, विधायक इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू विधायक राजिम,पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाडिय़ा,श्याम किशोर शर्मा, वेदप्रकाश तिवारी, रमेश चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


