गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 मई। भाजपा केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय नेतृत्व के निर्देश पर दो दिवसीय अलका अविनाश मंगल भवन अभनपुर में जिला भाजपा गरियाबंद का प्रशिक्षण हुआ।
उक्त प्रशिक्षण महा अभियान में पूरे जिले भर से नामांकित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि लगभग 200 की संख्या में शामिल हुए। जिसमें गरियाबंद जिला के भाजपा मंडल फिंगेश्वर से वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामू राम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजू हरित,महामंत्री भुवन लाल साहू, प्रेमलाल टोडर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष ईश्वर लाल साहू,जिला पंचायत सभापति नंदनी डीडी,प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी सदस्य श्रीमती सीमा ठाकुर,जिला भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष सियाराम ध्रुव,जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उत्तम सिंह राजवंशी आदि भाजपा पदाधिकारी ने सम्मिलित होकर जिला प्रशिक्षण लिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू ने बताया की प्रशिक्षण केंद्रीय एवं राज्य भाजपा संगठन के निर्देश पर पूरे देश में हो रहा है,जिसमें मंडल प्रशिक्षण के बाद पिछले दिनों जिला प्रशिक्षण का आयोजन जिला भाजपा गरियाबंद का 12 सत्रों में संपन्न हुआ, इस दौरान प्रशिक्षण महा अभियान का प्रारंभ के मुख्य वक्ता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी रही तथा समापन सत्र में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे प्रशिक्षण में पार्टी का अनुशासन इतिहास क्रियाकलाप तथा महापुरुषों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में एक मुख्य वक्ता एवं एक अध्यक्षता नेताओं द्वारा किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,राज्य भंडार गिरी निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित जिला,मंडल एवं प्रदेश के नामांकित कार्यकर्ता उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।


