गरियाबंद

होली मिलन के लिए डिप्टी सीएम साव से की मुलाकात
08-Mar-2026 10:30 PM
होली मिलन के लिए डिप्टी सीएम साव से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 8 मार्च। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने होली मिलन समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों और डिप्टी सीएम के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवा रायपुर,अभनपुर क्षेत्र की पत्रकारिता गतिविधियों और प्रेस क्लब की पहल से भी उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब नवा रायपुर, अभनपुर के अध्यक्ष रोहित सोनी, उपाध्यक्ष मनीष जैन, प्रमुख सलाहकार नारायण सोनी, महेंद्र गोस्वामी, तिलक पोद्दार, सूरज सिन्हा और कीर्ति परमानंद उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभी पत्रकारों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब के होली मिलन कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, और पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।


अन्य पोस्ट